Headlines

स्टार नाइट से लौटतीं छात्राओं की क्रेटा का एक्सीडेंट:पानीपत में बोलेरो ने मारी टक्कर, सड़क पर दूर तक घिसटी; गाड़ी से मिलीं शराब की बोतलें




हरियाणा के पानीपत में स्टार नाइट कार्यक्रम से लौट रहीं छात्राएं भीषण हादसे का शिकार हो गईं। लघु सचिवालय के समीप एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने छात्राओं की क्रेटा कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ही गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। दोनों वाहन काफी दूर तक सड़क पर घसीटते चले गए। गनीमत यह रही कि दुर्घटना के तुरंत बाद दोनों वाहनों के एयरबैग खुल गए, जिससे कार सवार युवतियों की जान बच गई।हादसा देख मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने किसी तरह छात्राओं को कार से उतारा। हादसे से छात्राएं डरी-सहमी नजंर आई। उधर, दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों के सड़क के बीचों-बीच रुक जाने से ट्रैफिक जाम हो गया। पुलिस कर्मियों ने बमुश्किल जाम खुलवाया। बोलेरो गाड़ी से पुलिस को शराब की बोतलें मिली हैं। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए कैसे हुआ हादसा…. सड़क पर लगा लंबा जाम, पुलिस ने खुलवाया वहीं, व्यस्त मार्ग होने के कारण और दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों के सड़क के बीचों-बीच रुक जाने से ऑफिसर कॉलोनी के बाहर भारी ट्रैफिक जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सबसे पहले स्थिति को संभाला। पुलिस ने क्रेन और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों गाड़ियों को सड़क किनारे करवाया और यातायात को सुचारू रूप से बहाल कराया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *