Headlines

सड़क निर्माण में अनियमितता पर उकलाना विधायक नाराज:मौके पर पहुंच लिया जायजा, ठेकेदार-जेई मौके पर नहीं मिले, गुणवत्ता पर असर की आशंका




उकलाना-भूना सड़क के निर्माण कार्य को लेकर उकलाना विधायक नरेश सेलवाल ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने सड़क निर्माण में कथित अनियमितताओं को लेकर नाराजगी जताई और संबंधित विभाग तथा निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। विधायक नरेश सेलवाल ने कहा कि निर्माणाधीन सड़क पर सड़क निर्माण से संबंधित कोई सूचना बोर्ड, चेतावनी संकेतक अथवा आवश्यक रुकावट संबंधी व्यवस्था नजर नहीं आई। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण का काम चलने के बावजूद उसी मार्ग से वाहनों की आवाजाही हो रही है। मॉनिटरिंग करने वाला अधिकारी मौजूद नहीं मिला : सेलवाल मौके पर ठेकेदार, जेई या निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग करने वाला कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था और केवल मजदूर ही काम करते मिले। सेलवाल ने आरोप लगाया कि ताजा बनाई गई सड़क पर वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क में इस्तेमाल की गई बजरी और अन्य निर्माण सामग्री उखड़ रही है। इससे सड़क की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान यदि यातायात को नियंत्रित करने की उचित व्यवस्था नहीं की गई और निर्माण के तुरंत बाद वाहनों की आवाजाही जारी रही तो सड़क की मजबूती पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात विधायक ने संबंधित अधिकारियों से सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच करवाने तथा निर्माण स्थल पर आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में जनता के पैसे का इस्तेमाल होता है, इसलिए काम निर्धारित मापदंडों के अनुसार और गुणवत्तापूर्ण तरीके से होना चाहिए। उन्होंने संबंधित विभाग से पूरे मामले का संज्ञान लेकर निर्माण कार्य की निगरानी बढ़ाने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *