बेतिया में सीमा सुरक्षा बल (SSB) 5 और 7 अक्टूबर को अंतर सीमांत कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित करेगा।
.
यह प्रतियोगिता बेतिया के खेल भवन में होगी, जिसमें SSB की छह जगहों की टीमें शामिल होंगी। शनिवार को SSB के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यक्रम की जानकारी दी।


सुविधाओं और सुरक्षा का पूरा इंतजाम
अधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता का मकसद जवानों में खेल भावना, अनुशासन, टीम भावना और शारीरिक क्षमता को बढ़ाना है।
इसमें SSB के जवान अपनी खेल प्रतिभा दिखाएंगे। खिलाड़ियों के लिए जरूरी सुविधाओं और सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया जा रहा है।
प्रतियोगिता में शामिल होने वाली सभी टीमों के खिलाड़ियों के रहने, खाने और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। अधिकारियों ने खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं।
