Headlines

कन्नौज में लेखपालों ने तहसील दिवस का बहिष्कार किया:वेतनमान और प्रमोशन समेत कई मांगें पूरी न होने पर हड़ताल की चेतावनी




कन्नौज में तहसील दिवस का बहिष्कार कर शनिवार दोपहर 12 बजे लेखपाल धरने पर बैठ गए। तहसीलदार कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। लेखपालों का आरोप है कि उनके संगठन की ओर से लम्बे समय से शासन के सामने मांगे रखी गईं, लेकिन अब तक उनका समाधान नहीं हो सका। ऐसे में वह लोग 24 अक्टूबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जायेंगे। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष शुभम मिश्रा की अगुवाई में सदर तहसील में लेखपाल धरने पर बैठ गए। लेखपालों ने तहसीलदार कार्यालय के बाहर धरना देते हुए नारेबाजी की और तहसील दिवस का बहिष्कार कर दिया। संगठन के तहसील अध्यक्ष शुभम मिश्रा ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से लेखपालों के प्रारंभिक वेतनमान में 2800 ग्रेड पे की मांग और वेतन विसंगति दूर नहीं की जा सकी। 8 वर्षों से लेखपालों का अंतर मंडलीय स्थानांतरण नहीं किया गया। 2 साल से लेखपालों की पदोन्नति सूची जारी नहीं की गई। 16 वर्षों से लेखपालों के भत्तों में वृद्धि नहीं की गई। इसके अलावा तमाम ऐसी समस्याएं हैं, जिनका निस्तारण नहीं किया गया। इन समस्याओं को लेकर संगठन के निर्देश पर लेखपाल चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। जिसके तहत शनिव को तहसील दिवस का बहिष्कार कर दिया। 8 अक्टूबर को ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार करेंगे। 10 अक्टूबर को थाना दिवस में काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। 12 अक्टूबर को रक्तदान शिविर लगाकर आंदोलन करेंगे। 14 अक्टूबर को बाइक रैली निकालेंगे, 17 अक्टूबर को तहसील पर धरना देंगे और फिर भी समस्याओं का समाधान न किया गया तो 24 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *