![]()
मंदिर में पूजा के बाद मिला प्रसाद खाने के 20 मिनट बाद एक ही परिवार के 8 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। एक-एक कर सभी को चक्कर आने लगे और कुछ लोग नीचे गिर गए। परिजन के मुताबिक, कुछ लोग असामान्य तरीके से बातें करने लगे। शनिवार सुबह सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें 7 माह की गर्भवती महिला और चार बच्चे भी हैं। 2 साल के बच्चे की हालत अस्थिर होने पर उसे PICU में रखा गया है। मामला छतरपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के बरकौंहा गांव का है। परिजन गणेश कुशवाह के मुताबिक, गांव के काली मंदिर में पूजा के बाद करीब आधा किलो पेड़ा प्रसाद के रूप में मिला था। शाम को परिवार के लोगों ने प्रसाद खाया। इसके करीब 20 मिनट बाद एक-एक कर सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। परिवार ने तंत्र-मंत्र का आरोप लगाया, पुष्टि नहीं घटना के बाद परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर तंत्र-मंत्र और जादू-टोना करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि युवक काली मंदिर में बैठता है और तांत्रिक क्रियाएं करता है। हालांकि, इन आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। एक साथ 8 लोगों की तबीयत बिगड़ने के कारण प्रसाद में मिलावट या अन्य खाद्य एवं स्वास्थ्य संबंधी कारणों की जांच भी की जा रही है। बीमारों में ये शामिल डॉक्टर बोले- 7 मरीज स्थिर, बच्चे की हालत गंभीर जिला अस्पताल के डॉक्टर शरद मिश्रा ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे 8 मरीज अस्पताल लाए गए थे। सभी में चक्कर, घबराहट, असामान्य व्यवहार और अप्रासंगिक बातें करने जैसे लक्षण थे। शुरुआत में सभी की स्थिति अस्थिर थी। उपचार के बाद 7 मरीजों की हालत स्थिर है, जबकि 2 साल का बच्चा अभी भी अस्थिर है। उसे PICU में भर्ती किया गया है। गर्भवती महिला की गायनिक टीम ने जांच की है। मेडिसिन, पीडियाट्रिक और गायनिक विशेषज्ञों की टीम मरीजों का उपचार कर रही है।
Source link
प्रसाद खाने के बाद एक ही परिवार के 8 बीमार:4 बच्चे, 3 महिलाएं और एक पुरुष अस्पताल में भर्ती; 2 साल का बच्चा PICU में
