Headlines

मोहाली की युवती से रेप का आरोपी हिमाचल में अरेस्ट:वीडियो में लगाए आरोप, पुलिस ने कांगड़ा से पकड़ा; शादी का वादा कर मंडी में बनाए संबंध




सोशल मीडिया पर पंजाब के मोहाली की युवती की ओर से लगाए गए दुष्कर्म के आरोपों से जुड़े मामले में मंडी पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कांगड़ा जिले के थुरल से अरेस्ट में लेने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। मंडी पुलिस के अनुसार सदर थाना मंडी में इस मामले को लेकर 29 अगस्त, 2026 को अभियोग संख्या 248/2026 दर्ज किया गया था। मामले में पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण करवाया जा चुका है, जबकि उसका बयान न्यायालय के समक्ष भी दर्ज करवाया गया है। जांच के दौरान पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी समीर को 2 अक्तूबर की रात थुरल, जिला कांगड़ा से हिरासत में लिया। इसके बाद आज 3 अक्तूबर को आरोपी को सिटी मंडी पुलिस चौकी लाया गया, जहां पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामला मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित पुलिस थाना सिविल लाइन्स से प्राप्त जीरो एफआईआर के माध्यम से सदर मंडी थाना पहुंचा था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने युवती को शादी का वादा कर मंडी लाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती का मोबाइल फोन, नकदी और सोने के आभूषण शिकायत में आरोपी पर युवती का मोबाइल, नकदी और सोने के आभूषण लेकर जाने के आरोप भी लगाए गए हैं। मंडी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली किसी भी वीडियो या पोस्ट को बिना सत्यापन के आगे प्रसारित न करें। किसी भी आपराधिक घटना की जानकारी मिलने पर सीधे पुलिस को सूचित करें। साक्ष्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई होगी: एसपी एसपी विनोद कुमार ने कहा कि मामले में पुलिस जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आरोपी को 3 अक्तूबर को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *