![]()
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के चलते आज से प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 2 बंद रहेंगे। दोनों प्लेटफॉर्म 4 से 15 अक्टूबर तक बंद रखे जाएंगे। इस दौरान वंदे भारत, शताब्दी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का संचालन दूसरे प्लेटफॉर्म से किया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन का प्लेटफॉर्म जरूर जांच लें। रेलवे स्टेशन के अपग्रेडेशन का काम चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। इसके लिए रेलवे लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (RLDA) की ओर से पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिए जा रहे हैं। इससे पहले 10 से 21 सितंबर तक प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 6 बंद रखे गए थे। इसके बाद 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक प्लेटफॉर्म 3 और 4 पर काम किया गया। अब 4 से 15 अक्टूबर तक प्लेटफॉर्म 1 और 2 पर टीएफसी-ओएचई ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान बैलेंस गर्डर की इरेक्शन/लॉन्चिंग और मौजूदा फुट ओवरब्रिज (FOB) के गर्डर हटाने का काम किया जाएगा। प्लेटफॉर्म 3 से 6 से होगा ट्रेनों का संचालन प्लेटफॉर्म 1 और 2 बंद रहने के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 3, 4, 5 और 6 से ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले जाएंगे। ऐसे में यात्रियों को स्टेशन पर पहुंचने के बाद डिस्प्ले बोर्ड और अनाउंसमेंट के जरिए भी प्लेटफॉर्म की जानकारी लेते रहने की सलाह दी गई है। 12 ट्रेनें रद्द, 442 फेरे प्रभावित रेलवे के अनुसार पुनर्विकास कार्य के कारण 14331/14332, 54532/54531, 14541/14542, 14630/14629, 74646/74991 और 74992/74645 समेत 12 ट्रेनें 10 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच अलग-अलग अवधि में रद्द रहेंगी। इन ट्रेनों के कुल 442 फेरे प्रभावित होंगे। इससे रोजाना इन ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन के संचालन और समय की जानकारी जांचने की सलाह दी गई है। कुछ ट्रेनें चंडीगढ़ के बजाय अंबाला तक चलेंगी ब्लॉक के चलते कुछ ट्रेनों को चंडीगढ़ पहुंचने से पहले ही समाप्त किया जाएगा। 15063/15064 (आरएमआर-सीडीजी) के कुछ फेरे अंबाला में समाप्त या शुरू होंगे। इसी तरह 12983/12984 (एआईआई-सीडीजी) और 20989/20990 (यूडीजेड-सीडीजी) के निर्धारित रूट में भी बदलाव किया गया है। इन ट्रेनों के कुछ फेरे चंडीगढ़ तक नहीं आएंगे और अंबाला में ही समाप्त होंगे। यात्रियों के लिए जरूरी बदलाव रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य के कारण यात्रियों को अगले कुछ दिनों तक प्लेटफॉर्म और ट्रेन संचालन में बदलाव का सामना करना पड़ेगा। खासकर वंदे भारत और शताब्दी एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से पहले प्लेटफॉर्म की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है। रेलवे का कहना है कि पुनर्विकास कार्य पूरा होने के बाद स्टेशन की यात्री सुविधाओं और संचालन व्यवस्था में सुधार होगा।
Source link
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म 1-2 आज से बंद:शताब्दी-वंदे भारत डायवर्ट, 12 दिन नहीं आएंगी ट्रेनें,12 ट्रेनें रद्द, 442 फेरे प्रभावित
