![]()
पंजाबी संगीत जगत के प्रसिद्ध सिंगर और लेखक गिल रौंता ‘वारिस पंजाब दे’ में शामिल हो गए। मोहाली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष तरसेम सिंह, वरिष्ठ नेता और दाखा के विधायक मनप्रीत सिंह इयाली तथा सांसद सरबजीत सिंह खालसा मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान ‘वारिस पंजाब दे’ की पुआध इकाई के कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया। गिल रौंता के पार्टी में शामिल होने के दौरान नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और आने वाले समय में क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को बढ़ाने को लेकर चर्चा की। मनप्रीत सिंह इयाली और गिल रौंता ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया। दोनों ने पंजाब से जुड़े मुद्दों और लोगों के बीच संगठन की सक्रियता बढ़ाने की बात कही। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद क्या बोले गिल रौंता गिल रौंता ने कहा कि वह पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते रहे हैं। उनका कहना है कि अब संगठन के माध्यम से लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं और आवाज को उठाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों से सीधे संपर्क में रहना और उनके मुद्दों को समझना जरूरी है। संगठन के माध्यम से पंजाब से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखने के साथ लोगों के साथ लगातार संपर्क बनाने का प्रयास किया जाएगा। संगठन के साथ जुड़ना सकारात्मक पहल: अयाली कार्यक्रम में दाखा विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी शख्सियतों का संगठन के साथ जुड़ना सकारात्मक पहल है। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य पंजाबियों की भावनाओं और लोगों की उम्मीदों की आवाज को मजबूती से उठाना है। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ संपर्क बढ़ाने पर जोर दिया। पुआध इकाई का कार्यालय भी शुरू गिल रौंता के पार्टी में शामिल होने के साथ ही कार्यक्रम में पुआध इकाई के नए कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय के माध्यम से इलाके में संगठन की गतिविधियों को संचालित करने की योजना है। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने कहा कि कार्यालय केवल संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाएगा। कार्यकर्ताओं और लोगों से लगातार संपर्क पर जोर नेताओं ने कहा कि क्षेत्र में संगठन को सक्रिय रखने के लिए कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ नियमित संपर्क जरूरी है। इसी उद्देश्य से पुआध क्षेत्र में कार्यालय शुरू किया गया है। यहां से पार्टी की आगामी गतिविधियों और कार्यक्रमों को लेकर समन्वय किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु साहिब की ओट-आसरे के साथ हुई। इस दौरान पार्टी से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा क्षेत्र में गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर विचार रखे।
Source link
सिंगर रौंता ‘वारिस पंजाब दे’ में शामिल:मोहाली में पार्टी कार्यालय का किया उद्घाटन, बोले-पंजाबियत से जुड़े मुद्दे उठाएंगे
