Headlines

फरीदकोट में नशे समेत युवक-महिला गिरफ्तार:एक किलो से अधिक हेरोइन बरामद, बाइक-मोबाइल जब्त; सीमावर्ती क्षेत्र से करने पहुंचे थे सप्लाई




फरीदकोट जिला पुलिस के CIA स्टाफ जैतो ने एक युवक और महिला को 1 किलो 118 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान फिरोजपुर के गांव पंजेके उत्तर निवासी साजन कुमार तथा फाजिल्का की लाधुका मंडी निवासी राज कौर उर्फ छिंदर के रूप में हुई है। पुलिस ने उनकी मोटरसाइकिल और 2 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पुलिस ने बताया कि SSP गुरबंस सिंह बैस के दिशा-निर्देश पर नशा विरोधी अभियान के तहत CIA स्टाफ की टीम गश्त के दौरान कोटकपूरा के गांव खारा के पास पहुंची। वहां एक बंद पड़े पेट्रोल पंप के पास एक युवक और महिला मोटरसाइकिल के साथ संदिग्ध अवस्था में खड़े दिखाई दिए। संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने दोनों को काबू कर लिया। दोनों के पास से हेरोइन बरामद हुई
उनके पास नशा होने की आशंका के चलते DSP कोटकपूरा संजीव कुमार को मौके पर बुलाया गया। उनकी मौजूदगी में तलाशी लेने पर दोनों के पास से हेरोइन बरामद हुई। दोनों के खिलाफ थाना सदर कोटकपूरा में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। इस मामले में SP हेडक्वार्टर जसप्रीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी हेरोइन की खेप सीमावर्ती क्षेत्र से लेकर आए थे और इसे आगे सप्लाई किया जाना था। नशा तस्करी के 2 और धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज
गिरफ्तार महिला राज कौर के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के 2 और धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज है। वह कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आई थी। अब पुलिस आरोपियों को कोर्ट से रिमांड पर लेकर बरामद हेरोइन के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगालेगी। 24 घंटे में नशा तस्करी के 10 केस दर्ज किए है-एसपी
एसपी जसप्रीत सिंह ने बताया कि जिला पुलिस ने पिछले 24 घंटों के दौरान पुलिस ने नशा तस्करी के 10 मामले दर्ज कर 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा प्रीगाबालिन कैप्सूल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो मामले दर्ज कर 146 कैप्सूल बरामद किए गए और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *