Headlines

रेलवे स्टेशन पर गूंजा जय जगन्नाथ, तीर्थ ट्रेन रवाना:अपनों से विदा लेकर तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग, ट्रेन में 50 प्रतिशत महिला यात्री




उदयपुर में शनिवार को ‘जय जगन्नाथ’ के जयकारों के बीच उदयपुर से वरिष्ठ तीर्थयात्री जगन्नाथपुरी-कोणार्क की यात्रा पर रवाना हुए। देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के तहत विशेष ट्रेन आज दोपहर 2.30 बजे राणा प्रतापनगर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। ट्रेन के रवाना होने से पहले स्टेशन पर भावुक माहौल नजर आया। उदयपुर संभाग के अलग-अलग जिलों से आए वरिष्ठ यात्रियों को उनके परिवारजनों ने स्टेशन पहुंचकर विदा किया। किसी ने बुजुर्ग माता-पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया तो किसी ने गले लगकर यात्रा मंगलमय होने की कामना की। जैसे ही ट्रेन को रवाना करने के लिए हरी झंडी दिखाई गई, स्टेशन परिसर और ट्रेन के कोच ‘जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंज उठे। कई यात्रियों ने हाथ जोड़कर भगवान जगन्नाथ को नमन किया और आस्था के इस सफर की शुरुआत की। 880 तीर्थयात्री, करीब आधी महिलाएं विशेष ट्रेन में उदयपुर संभाग के विभिन्न जिलों से 780 वरिष्ठ तीर्थयात्री सवार हुए। वहीं सोगरिया (कोटा) रेलवे स्टेशन से कोटा जिले के 100 वरिष्ठ यात्री ट्रेन में शामिल होंगे। इस तरह कुल 880 वरिष्ठजन जगन्नाथपुरी-कोणार्क की तीर्थ यात्रा करेंगे। खास बात यह है कि इस यात्रा में कुल यात्रियों में करीब 50 प्रतिशत महिलाएं हैं। देखें तस्वीरें… हर कोच में दो सरकारी कर्मचारी, डॉक्टर और नर्सिंग अधिकारी तैनात देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त जतिन कुमार गांधी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और देखरेख के लिए विशेष ट्रेन के प्रत्येक कोच में दो सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं यात्रियों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को देखते हुए ट्रेन में एक डॉक्टर और दो नर्सिंग अधिकारी भी मौजूद हैं। सात दिन तक आवास और भोजन की व्यवस्था नि:शुल्क देवस्थान विभाग की ओर से इस तीर्थ यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए सात दिन तक आवास, भोजन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *