Headlines

रामपुर में SFI ने CM सुक्खू को सौंपा मांगपत्र:रिक्त पद भरने-पीजी में सीटें बढ़ाने की मांग; कहा-बंद विषयों को करें शुरू




रामपुर में एसएफआई ने शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को छात्रों की समस्याओं को लेकर मांगपत्र सौंपा। उन्होंने सरकार से इन समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने की अपील की है। एसएफआई अध्यक्ष विक्रांत ने बताया कि रामपुर महाविद्यालय आसपास के कई जिलों के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र है। महाविद्यालय में प्राध्यापकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की कमी है, जिससे छात्रों को पढ़ाई में दिक्कतें आ रही हैं। एसएफआई ने हिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, इंग्लिश, जियोग्राफी, फिजिक्स, कंप्यूटर एप्लीकेशन, एनवायरनमेंट साइंस और साइकोलॉजी जैसे विषयों में खाली पद भरने की मांग की। संगठन ने स्नातकोत्तर और M.Sc. कक्षाओं में सीटें बढ़ाने की भी मांग की। अभी कई पीजी कोर्स में सिर्फ 40 और M.Sc. में 20 छात्रों को ही प्रवेश मिल पाता है। कंप्यूटर साइंस और M.Sc. फिजिक्स में बंद हुई प्रवेश प्रक्रिया को फिर से शुरू करने की भी मांग की गई है। एसएफआई ने पुराने कॉमर्स ब्लॉक की जल्द मरम्मत की भी मांग की। भवन की हालत खराब है और बरसात में छत से पानी टपकता है, जिससे छात्रों को परेशानी होती है। महत्वपूर्ण बस रूटों को बहाल किया जाए एसएफआई रामपुर इकाई ने सरकार से मांग की कि बंद किए गए महत्वपूर्ण बस रूटों को बहाल किया जाए, बसों का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा महाविद्यालय के समय के अनुरूप बसों की समय-सारणी निर्धारित की जाए। विद्यार्थियों की आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त बस सेवाएं उपलब्ध करवाने की भी मांग की गई। मांगें सीधे तौर पर उनकी शिक्षा और भविष्य से जुड़ी एसएफआई रामपुर इकाई अध्यक्ष विक्रांत ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थियों की ये मांगें सीधे तौर पर उनकी शिक्षा और भविष्य से जुड़ी हुई हैं। सरकार इन मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करे और समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *