Headlines

कुल्लू में ग्राहक बनकर आए शातिर ने सोना उड़ाया:रूमाल में छिपाकर ले गया, CCTV में कैद हुई वारदात; कीमत 5.5 लाख रुपए




कुल्लू जिले के बजौरा में एक ज्वेलरी शॉप से करीब 40 ग्राम सोने के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी हुए गहनों की कीमत लगभग 5.5 लाख रुपये बताई जा रही है। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के समय दुकान पर सुनार की पत्नी मौजूद थी। जानकारी के मुताबिक, टोपी पहने एक व्यक्ति ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचा। उसने सोने के आभूषण खरीदने की इच्छा जताई। महिला ने उसकी मांग के अनुसार कई गहने निकालकर दिखाए। इसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर कुछ आभूषण रुमाल में छिपा लिए और बाद में उन्हें अपनी जेब में रख लिया। गहने देखने के बाद आरोपी ने दुकानदार से फोन पर बात की और कीमत में छूट देने की मांग की। उसने दुकानदार को भरोसा दिलाया कि वह अगले दिन दोबारा दुकान पर आएगा और खरीदारी पूरी कर लेगा। इसके बाद वह वहां से चला गया। 40 ग्राम सोना गायब मिला उसके जाने के बाद दुकान में रखे आभूषणों की जांच की गई तो करीब 40 ग्राम सोना गायब मिला। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, जिसमें ग्राहक के रूप में आया व्यक्ति गहने छिपाते हुए दिखाई दिया। दुकानदार ने फुटेज जारी कर आसपास के अन्य सुनारों को भी सतर्क किया है। पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी दुकानदार ने अपील की है कि सीसीटीवी में दिख रहे हुलिए वाला कोई व्यक्ति दुकान पर आए या उसके बारे में जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *