Headlines

Amritsar Influencer Madam Sandhu Firing Case


अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अपनी कार धुलवाने के लिए जा रहा था, तभी लोहारका रोड पर बाइक पर आए दो हमलावरों ने शाम करीब 6 बजे उसे सरेबाजार 4 गोलियां मारीं।

.

इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह सड़क पर खून से लथपथ पड़ा दिखा।

वीडियो में उनके साथी उन्हें सड़क से उठाते हुए नजर आए हैं। इसके अलावा सड़क पर गोलियों के खोल भी पड़े दिखे। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। DCP प्रभजोत सिंह ने कहा कि पुलिस ने मौके से 2 खोल बरामद किए हैं। इस मामले में एक जांच टीम बना दी है।

इन्फ्लुएंसर मैड संधू ने शनिवार शाम करीब 5 बजे अपने इंस्टाग्राम पर लास्ट रील पोस्ट की थी। जिसमें उसने गलाना लगाया- मैनूं गुड बॉय चाहीदा है, विया करान नूं। मैं की करां जट्टा बदमाश तों?

सड़क पर पड़े मिले गोलियों के खोल।

सड़क पर पड़े मिले गोलियों के खोल।

कार धुलवाने जाते समय हुआ हमला

पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि मैड संधू , तभी उन पर हमला हुआ। वह पंजाब पुलिस के रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर के बेटे थे। उनका घर अमृतसर रूरल पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आने वाली एक रिहायशी कॉलोनी में था।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि मामले में पुलिस को ठोस सुराग मिले हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम बनाई गई है।

3 महीने पहले निहंग ने दी थी चेतावनी

मैड संधू का 3 महीने पहले निहंग जत्थेदार मनप्रीत सिंह खालसा के बीच विवाद हुआ था। उस दौरान निहंग ने मैड संधू की सोशल मीडिया गतिविधियों, पहनावे और पुरानी वीडियो को लेकर आपत्ति जताई गई थी। निहंग पक्ष ने मैड संधू को सोशल मीडिया पर ऐसी सामग्री से दूरी बनाने की चेतावनी दी थी, जिससे पंजाब की संस्कृति और युवाओं पर गलत असर पड़ने की बात कही गई थी।

विवाद के बीच मैड संधू ने सफाई दी थी कि उन्होंने खुद में बदलाव कर लिया था और पुरानी गलतियों को दोहराना बंद कर दिया था। उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी पुरानी वीडियो को दोबारा सोशल मीडिया पर शेयर करके बेवजह विवाद खड़ा किया जा रहा था।

पंजाबी सिंगर के साथ विवाद

मैड संधू का नाम पंजाबी गायक के.एस. माखन के साथ भी विवादों में आ चुका। एक लाइव शो और पॉडकास्ट के दौरान सिंगर द्वारा मैड संधू के अंदाज और लाइफस्टाइल का मजाक उड़ाया गया था, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच सोशल मीडिया पर बयानों की जंग छिड़ गई थी।

**********

ये खबर भी पढ़ें:

पंजाबी सिंगर केएस मक्खन ने मैड संधू का मजाक उड़ाया: स्टेज से मेकअप आर्टिस्ट को चिज्जी बताया; पहले भी कुंवारों की खुराक बता चुके

फेमस पंजाबी सिंगर केएस मक्खन और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू एक बार फिर आमने-सामने हो गए हैं। केएस मक्खन ने कपूरथला में हुए शो में मैड संधू को चिज्जी कहते हुए कुंवारों की खुराक बता दिया। मक्खन का ये रिएक्शन तब आया, जब एक फैन ने उन्हें मोबाइल पर मैड संधू की फोटो दिखाते हुए गाना गाने के लिए कहा। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *