Headlines

फतेहाबाद में रेडिमेड क्लाथ शोरूम में घुसा वोल्फ स्नेक:एसी से निकल कपड़ों के रैक में छिपा, स्नेक मैन ने किया सुरक्षित रेस्क्यू




फतेहाबाद शहर की व्यस्त चार मरला कॉलोनी स्थित कपड़ों के शोरूम में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक सांप दिखाई दिया। गनीमत यह रही कि समय रहते सांप पर नजर पड़ गई और एक बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि उस वक्त शोरूम में कई ग्राहक खरीदारी कर रहे थे और स्टाफ भी मौजूद था। जानकारी के मुताबिक, यह सांप सबसे पहले शोरूम में लगे एसी (Air Conditioner) के पास देखा गया। वहां से होता हुआ सांप नीचे उतरा और रेडीमेड कपड़ों के रैक के पीछे जाकर छिप गया। कपड़ों के बीच सांप छिपे होने की खबर फैलते ही ग्राहकों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। शोरूम संचालकों ने तुरंत इसकी सूचना स्नेक मैन कमल को दी। सूचना मिलते ही स्नेकमैन कमल मौके पर पहुंचे और बेहद सावधानीपूर्वक रेडीमेड कपड़ों के रैक में छिपे सांप को ढूंढकर सुरक्षित रेस्क्यू किया। सांप के पकड़े जाने के बाद ही शोरूम में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। कमल ने बताया कि रेस्क्यू किया गया सांप ‘वोल्फ स्नेक’ (भेड़िया सांप) प्रजाति का था। जानिए कितना खतरनाक है ‘वोल्फ स्नेक’ विशेषज्ञों का कहना है कि दुकान या घर में सांप दिखने पर घबराएं नहीं और न ही उसे नुकसान पहुंचाएं, बल्कि तुरंत वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट या रेस्क्यू टीम को ही सूचित करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *