Headlines

Kota Woman Murder Case | Anantpura Police Probe Into Suspicious Death


कोटा पुलिस ने पानी में मिली महिला के शव के मामले में हत्या बड़ा खुलासा किया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के गले की हड्डी टूटी हुई मिली। जिससे साफ जाहिर होता है कि महिला की मौत पानी में डूबने से नहीं हुई, बल्कि गला दबाने से हुई है। फिलहाल

.

दरअसल, अनंतपुरा थाना क्षेत्र की क्रेशर बस्ती में 29 सितंबर को खाली प्लॉट में पानी के अंदर 25 साल की महिला का शव मिला था। महिला का शव पानी में उल्टी अवस्था में पड़ा हुआ था। महिला पति की मौत के बाद अपने देवर के साथ रहती थी, हालांकि, घटना के बाद से ही देवर अभी फरार चल रहा है।

युवती का पोस्टमॉर्टम मेडिकल बोर्ड से कराया गया। इस दौरान बाहर खड़ी पुलिस।

युवती का पोस्टमॉर्टम मेडिकल बोर्ड से कराया गया। इस दौरान बाहर खड़ी पुलिस।

पुलिस ने शव मिलने के बाद क्रेशर बस्ती और आसपास करीब 200 से 500 मीटर के दायरे में जांच शुरू की। स्थानीय लोगों से पूछताछ और महिला की पहचान के प्रयास किए गए।

पुलिस के अनुसार, महिला की पहचान निशा (25) निवासी ओडिशा के रूप में हुई है। उसका ससुराल कोटा ग्रामीण के कनवास क्षेत्र में था। निशा की शादी रवि नाम के युवक से हुई थी। करीब तीन महीने पहले उसके पति की मौत हो गई थी।

इसके बाद वह अपने देवर देवा के साथ क्रेशर बस्ती में रहने लगी थी और वहां मेहनत-मजदूरी करती थी। हत्या के बाद से देवा के फरार होने की बात सामने आई है। महिला के माता-पिता को भी कोटा बुलाकर शव की पहचान करवाई गई।

महिला की गला दबाकर हुई हत्या

कोटा सिटी एडिशनल एसपी सुभाष चंद्र मिश्रा ने बताया कि मेडिकल बोर्ड की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। मुख्य संदिग्ध फिलहाल फरार है। पुलिस की अलग-अलग टीमें उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की वजह और वारदात की पूरी कहानी सामने आ सकेगी। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में तलाश के साथ मामले से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

—————

मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…

प्लॉट में भरे पानी में मिला युवती का शव:बिना कपड़ों के मिली; हाथ पर ‘MD’ शब्द का टैटू और स्टार के निशान बने



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *