![]()
कोटा के गोदावरी धाम बालाजी मंदिर में दुबई की फ्लाइट में सह-पायलट के हमले में घायल भारतीय पायलट स्मित मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु की कामना को लेकर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। राज्य कुश्ती संघ अध्यक्ष राजीव दत्ता की पहल पर हुए आयोजन में विधायक संदीप शर्मा, महापौर अनुसुइया गोस्वामी और भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन सहित कई लोग शामिल हुए। संकट की घड़ी में हिम्मत दिखाई इस दौरान वक्ताओं ने पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी और कर्तव्यपरायणता को याद करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में उन्होंने हिम्मत दिखाई और हमलावर का मुकाबला किया। उनकी सूझबूझ और साहस से विमान में सवार 174 यात्रियों की जान बचाने में मदद मिली। आयोजकों ने कहा कि कठिन परिस्थिति में स्मित मच्छार ने हनुमान जी को याद किया और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसे भारतीय संस्कृति और आस्था से जोड़ते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पायलट के साहस को सलाम करते हुए उनके जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने और दीर्घायु की कामना की।
Source link
घायल पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में हनुमान-चालीसा पाठ:जल्द स्वस्थ होने की कामना,174 यात्रियों की जान बचाने वाली बहादुरी को किया नमन
