![]()
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री एवं जोधपुर सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत ने अपना जन्मदिवस जनसेवा और सेवा कार्यों के बीच मनाया। जन्मदिवस के अवसर पर जोधपुर स्थित उनके निवास पर देर रात 12 बजे से ही बधाई एवं शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरू हो गया। शनिवार को दिनभर जोधपुर सहित पूरे संसदीय क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और आमजन अपने सांसद को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचे। देर रात से शुरू हुआ यह सिलसिला दिनभर जारी रहा। इस दौरान निवास पर बड़ी संख्या में लोगों ने शेखावत का अभिनंदन कर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं इसके बाद शेखावत ने अपना जन्मदिन विभिन्न सेवा संस्थानों में पहुंचकर मनाया। उन्होंने अपना घर आश्रम में विमंदित एवं विशेष जरूरत वाले लोगों के साथ घेवर का केक काटकर जन्मदिन मनाया तथा प्रसादी का वितरण किया। इसके बाद शेखावत गुड़ा विश्नोइयां स्थित श्री बालाजी कृष्ण गौशाला पहुंचे और गौ सेवा की। बच्चों के बीच पहुंचे शेखावत ने बाल बसेरा आश्रम पहुंचकर वहां रह रहे बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया। नन्हे-मुन्नों ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। उन्होंने बच्चों के बीच घेवर केक काटा, भोजन कराया और आवश्यक सामग्री का वितरण किया। बच्चों के साथ समय बिताते हुए शेखावत ने उनके साथ आत्मीय संवाद भी किया। इसके बाद उन्होंने चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र स्थित नवजीवन संस्थान के लवकुश गृह में बच्चों, बालिकाओं और वरिष्ठजनों के बीच पहुंचकर जन्मदिन मनाया। यहां भी बच्चों के साथ केक काटा और सभी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। नगर निगम की जीत के कार्यक्रम में हुए शामिल जोधपुर नगर निगम में भाजपा की जीत के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भी शेखावत शामिल हुए। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया और घेवर का केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में महापौर प्रसन्न चंद मेहता, उप महापौर विजय सिंह पंवार, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल, विधायक देवेन्द्र जोशी, विधायक अतुल भंसाली, दिनेश भंबानी, गिरीश भंबानी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्यजन उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री मोदी सहित कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं जन्मदिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय मंत्रिमंडल के कई सदस्यों, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने शेखावत को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। कई जनप्रतिनिधि भी शेखावत के जोधपुर स्थित निवास पहुंचे और बुके भेंटकर उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी। कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, देहात अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी, फलोदी अध्यक्ष ज्योति ज्यानी, विधायक देवेंद्र जोशी, पब्बाराम विश्नोई सहित कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता दिनभर बधाई देने पहुंचे।
Source link
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने विमंदित बच्चों के बीच मनाया जन्मदिन:अपना घर आश्रम में घेवर का केट काटा; नगर निगम की जीत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल
