Headlines

Jaipur Rado Showroom Theft | CCTV Footage Shows Accused Fleeing to Haryana


जयपुर के बजाज नगर थाना इलाके में टोंक रोड स्थित राडो घड़ी शोरूम में करीब 5 करोड़ रुपए की 251 घड़ियों की चोरी के मामले में पुलिस को बदमाशों के फरार होने के रास्ते का अहम सुराग मिला है। पुलिस जांच में सामने आया है कि चार आरोपी सिंधी कैम्प से हरियाणा रो

.

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक आरोपी गंभीर रूप से घायल और लंगड़ाते हुए नजर आया। उसके दो साथी उसे कंधे पर हाथ रखकर सहारा देते हुए ले जा रहे थे।

पुलिस का अनुमान है कि वारदात के दौरान भागते समय आरोपी को चोट लगी होगी। बताया जा रहा है कि उसका शरीर भारी होने के कारण भागने में उसे परेशानी हुई। पुलिस अब तक 6 बदमाशों की पहचान कर चुकी है।

जब शोरूम में चोरी हो रही थी तब तीन बदमाश शोरूम के बाहर रोड पर खड़े थे। वे आने-जाने वालों पर नजर रख रहे थे।

जब शोरूम में चोरी हो रही थी तब तीन बदमाश शोरूम के बाहर रोड पर खड़े थे। वे आने-जाने वालों पर नजर रख रहे थे।

मामले की जांच में लगाए गए 120 पुलिसकर्मी

डीसीपी ईस्ट रंजिता शर्मा ने बताया कि वारदात की गंभीरता को देखते हुए चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सीएसटी, ईस्टी डीएसटी और जिले के थानों के 120 पुलिसकर्मी इस मामले की जांच में लगाए गए है।

इनमें 30 पुलिसकर्मी सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटे हैं, जो कि 1100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल चुके है। जबकि 10 से ज्यादा जवान तकनीकी एंगल की जांच कर रहे है। पुलिस आरोपियों के संभावित ठिकानों पर भी दबिश दे रही है।

नेपाल में बेचते हैं चोरी की घड़ियां

जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह चोरी की लग्जरी घड़ियों को नेपाल में बेच सकता है। इसके चलते पुलिस की टीमें नेपाल, दिल्ली और गाजियाबाद में डेरा डाले हुए हैं। चोरी की घड़ियों की तलाश और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम नेपाल भी भेजी गई है।

बदमाशों ने करीब 36 मिनट में पूरी वारदात को अंजाम दिया था।

बदमाशों ने करीब 36 मिनट में पूरी वारदात को अंजाम दिया था।

36 मिनट में 251 घड़ियां चोरी

गुरुवार तड़के करीब 5 से 7 बजे के बीच 13 बदमाशों ने टोंक रोड स्थित स्विट्जरलैंड के लग्जरी वॉच ब्रांड राडो के द वॉच फैक्ट्री शोरूम को निशाना बनाया था। बदमाशों ने शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब 5 करोड़ रुपए कीमत की 251 घड़ियां चोरी कर लीं। पूरी वारदात करीब 36 मिनट में अंजाम दी गई।

पुलिस अब सीसीटीवी और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरोह के बाकी सदस्यों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…

जयपुर में विदेशी ब्रांड की 4 करोड़ की घड़ियां चोरी,VIDEO:लग्जरी शोरूम में 36 मिनट तक रहे बदमाश, बैगों में भरकर ले गए 251 वॉच



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *