![]()
फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) हिंसा मामले में गिरफ्तार जेम्स दहिया का एक वीडियो सामने आया है। इसमें हिंसा के दौरान वह सिगरेट पीता और धुआं उड़ाता नजर आ रहा है। वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दहिया ने लिखा- जो कुछ किया है, वह निस्वार्थ भाव से किया है। इसी वीडियो के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान की थी और गिरफ्तार किया था। उधर, पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर माहौल बिगाड़ने और पुलिस की गाड़ियों पर हमला करवाने के पीछे इन्फ्लुएंसर्स मोहम्मद फरहत देव और जेम्स दहिया का मुख्य हाथ है। आरोपी फरहत को दबोचने के लिए पुलिस जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ गई है। वहीं, मुंबई से गिरफ्तार आरोपियों को लेकर पुलिस का कहना है कि स्टूडेंट कृष्ण कुमार और भविष्य को अच्छी तरह पता था कि हिंसा के दौरान गाड़ियां जलाने के लिए मौके पर पेट्रोल कौन लाया था। पुलिस ने अभी दोनों के फोटो जारी नहीं किए हैं। यह दावा किया जा रहा है कि बवाल के बाद इन्होंने जलती गाड़ियों की वीडियो शेयर कर लिखा था- हमें इंसाफ मिल गया है। मामले में पुलिस अब तक 9 की गिरफ्तारी कर चुकी है। मुंबई से गिरफ्तार आरोपी फगवाड़ा कोर्ट में होंगे पेश मुंबई से गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस फ्लाइट के जरिए अभी जालंधर लेकर आ रही है। पुलिस इन दोनों को फगवाड़ा कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल करेगी। इनसे पूछताछ में ही साफ होगा कि गाड़ियों को आग लगाने के लिए पेट्रोल कौन लेकर आया था? वहीं, वहां मौजूद छात्रों को पथराव और गाड़ी जलाने के लिए किसने भड़काया था। गिरफ्तारी से पहले जेम्स का वीडियो, बोला- निस्वार्थ भाव से किया सब हरियाणा के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जेम्स दहिया ने गिरफ्तारी से पहले अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो पोस्ट कर कहा था- जब वहां आगजनी हुई थी, तब वह पास स्थित पंप से पेट्रोल डलवाकर जा रहा था। तभी पुलिस ने उसे रोककर कहा कि तू वीडियो बना रहा था। फिर मेरे को फोन देने के लिए कहा, लेकिन मैंने दिया नहीं। फिर मुझे छोड़ दिया गया। जेम्स ने कहा कि उसने जो भी किया है, वह सब निस्वार्थ भाव से किया है। पूछताछ में आरोपी ने माना कि जब पुलिस की ओर से लाठीचार्ज किया गया, तभी जोश में पुलिस की गाड़ी पलटा दी थी। इन्फ्लुएंसर को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी पुलिस जम्मू-कश्मीर से साहिल और अंतरिक्ष को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में दोनों ने बताया कि इन्फ्लुएंसर फरहत के साथ उनका अटैच ग्रुप है। उसी ने तोड़फोड़ के लिए उकसाया था। उकसावे में आकर वे भी जोश में आ गए। इसके बाद उसके साथ वे तोड़फोड़ में साथ देने लग गए। फरहत की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापे मार रही है। उसके अरेस्ट होने पर कई खुलासे होने की संभावना है। अब तक इस मामले में क्या-क्या हुआ
Source link
LPU हिंसा- इन्फ्लुएंसर जेम्स दहिया का VIDEO:सिगरेट का धुआं उड़ाता दिखा, इसी के आधार पर पुलिस ने पकड़ा; अब तक 9 गिरफ्तार
