Headlines

CCTV की मदद से पकड़ा बाइक चोर:होटल के बाहर से ले गया था; मोटरसाइकिल बरामद, 1 गिरफ्तार




राजसमंद में देवगढ़ थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में खुलासा करते हुए बाइक बरामद की है। इसके साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को देवगढ़ निवासी शानू कुमार पानेरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12 जुलाई की शाम वह अपनी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल देवगढ़ बस स्टैंड स्थित एक होटल के बाहर खड़ी कर चाय पीने गया था। लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। CCTV फुटेज से पकड़ में आया आरोपी रिपोर्ट के आधार पर थाना देवगढ़ में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। SP हेमंत कलाल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक एवं पुलिस उप अधीक्षक राकेश वर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी मुकेश चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लिया। पुलिस ने बाइक बरामद की पूछताछ में आरोपी नारायण लाल प्रजापत (21) थाना भीम ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी की गई बाइक बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *