Headlines

5 लाख का इनामी शूटर हिसार से अरेस्ट, लॉरेंस गैंग से जुड़े तार




अबोहर (पंजाब) में मशहूर कपड़ा कारोबारी और फैशन डिजाइनर संजय वर्मा हत्याकांड में हिसार एसटीएफ ने फरार 5 लाख रुपए के इनामी आरोपी अबोहर निवासी शक्ति सिंह को गिरफ्तार किया है। डीएसपी जोगिंद्र सिंह के मार्गदर्शन में एसटीएफ प्रभारी एसआई संदीप कुमार की टीम ने राजगढ़ रोड बाईपास पुल के पास नाकेबंदी कर शूटर को काबू किया, जिससे 1 अवैध पिस्तौल और 3 जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ थाना आजाद नगर में शस्त्र अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। शूटर को शनिवार को अदालत में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया है। पंजाब पुलिस ने भी एसटीएफ से संपर्क किया है जोकि रिमांड खत्म होने के बाद हिसार जेल से आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर हासिल करेगी। इस मामले में पहले राजस्थान की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने जोधपुर से शूटर फाजिल्का वासी राजेंद्र उर्फ बिल्ला व जसकरण उर्फ करण को गिरफ्तार किया था। इनके साथ हत्या की वारदात में शक्ति सिंह भी शामिल था। प्रारंभिक जांच में गैंगस्टर लॉरेंस गिरोह की संलिप्तता सामने आई थी। हत्या के बाद शूटरों की मदद करने वाले 2 आरोपियों रामरतन और जसप्रीत पहले ही पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो चुके हैं। 7 जुलाई, 2025 को अबोहर के शहीद भगत सिंह चौक पर स्थित न्यू वियर वेल शोरूम के बाहर संजय वर्मा की उस समय गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वे अपनी कार से उतर रहे थे। वर्मा पंजाब में कुर्ता-पायजामा की स्पेशल टेलरिंग के लिए बेहद प्रसिद्ध थे। उनकी हत्या के विरोध में स्थानीय व्यापारिक समुदाय ने बाजार बंद करके कड़ा विरोध भी जताया था। थाना शहर-1 अबोहर पुलिस ने फरार आरोपी शक्ति सिंह पर 5 लाख का इनाम घोषित किया था। जांच में सामने आया कि शक्ति सिंह गिरफ्तारी से बचने के लिए गोवा चला गया। वहां से एमपी गया और फिर नेपाल में जाकर छुपा था। अब वह वापस अबोहर वापस आया, तो हरियाणा पुलिस को चकमा देकर पंजाब की सीमा में प्रवेश करना चाहता था, लेकिन सूचना के आधार पर एसटीएफ ने धर दबोच लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *