Headlines

कोटा में बाइक स्लिप होने से कारीगर की मौत:सिर पत्थर से टकराया, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया; दोस्त के साथ था




कोटा के नान्ता थाना क्षेत्र में बायोलॉजिकल पार्क के पास सड़क हादसे में एक कारीगर की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुकेश रेगर के रूप में हुई। परिजन उसे घायल हालत में एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मछलियों को दाना डालने का कहकर निकला था मृतक के चाचा तोलाराम ने बताया कि शनिवार दोपहर मुकेश खाना खाने के बाद मछलियों को दाना डालने की बात कहकर घर से पैदल निकला था। दोपहर करीब 3 बजे तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजन उसे ढूंढने निकले। इस दौरान बायोलॉजिकल पार्क के पास मुख्य सड़क पर मुकेश खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। परिजन उसे ऑटो से एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे। तोलाराम के अनुसार, मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे से कुछ देर पहले मुकेश एक बाइक सवार के साथ था। ऐसे में परिजनों ने मारपीट या किसी अनहोनी की आशंका भी जताई। हालांकि पुलिस ने प्रारंभिक जांच में हादसे की बात कही है। पुलिस बोली-दोस्त के साथ बाइक पर जा रहा था नान्ता थाना अधिकारी महावीर मीणा ने बताया कि मुकेश अपने साथी के साथ बाइक पर था। बायोलॉजिकल पार्क के पास मोड़ पर बाइक स्लिप हो गई, जिससे वह सड़क पर गिर गया और उसका सिर पत्थर से टकरा गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को एमबीएस अस्पताल के रखवा दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *