Headlines

नकोदर MLA और सिंगर रमी रंधावा कंट्रोवर्सी:महिला विरोधी बोल पर आपत्ति जताई; सिंगर बोले-मैं किसी से डरता नहीं, 26 पर्चे हैं




जालंधर के गांव उप्पल खालसा में हुए छिंज मेले के कार्यक्रम में नकोदर MLA और पंजाबी सिंगर रमी रंधावा के बीच कंट्रोवर्सी हो गई। स्टेज पर रमी रंधावा के गीत के बाद एमएलए इंद्रजीत कौर मान ने माइक थामा और कहा कि मरदां दे भेष विच बलेया ओह बंदे हुंदे ने जनानियां (मरदों के भेष में कई पुरुष औरतें होते हैं) पर आपत्ति है। MLA मान ने कहा कि इसमें महिलाओं का अपमान है। मेले में 70 फीसदी महिलाएं कार्यक्रम सुन रही हैं। ये सभी महिलाओं का अनादर है। विधायक ने सिंगर को कहा कि अभी आप छोटे हैं। बहुत कुछ सीखना है। इतिहास से ये गलत लाइनें उठाई गई हैं। इनको बदल दो। इस पर सिंगर ने कहा कि एमएलए साहब आप हमारी नेता हैं। हम आपका सम्मान करते हैं, लेकिन आप अपनी ओपिनियन हमें अलग से दे सकती थीं, स्टेज से हमें निगेटिव न दिखाया जाए। मैं न तो किसी से डरता हूं और न ही डरा हूं। आप रिकॉर्ड निकलवाकर देख लो मेरे गीतों को लेकर मुझ पर पहले से ही 26 पर्चे हैं। कंट्रोवर्सी बढ़ने पर एमएलए इंद्रजीत कौर मान ने कहा कि अगर आपको कुछ बुरा लगा हो तो मैं माफी मांगती हूं लेकिन ये मेरी अपनी ओपिनयन है। लोगों को आपके गीत अच्छे लगते हैं, मुझे इसमें कोई आपत्ति नहीं। मैं अपने बच्चों की तरह ही आपको समझाने की कोशिश कर रही थी। जानें स्टेज से MLA मान ने क्या कहा- MLA की बात पर सिंगर का जवाब…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *