![]()
मोहाली में पंजाबी सिंगर गुरविंदर सिंह उर्फ गुरी के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराने वाली सोशल मीडिया ब्लॉगर और बिजनेस वुमन ने सोशल मीडिया पर सामने आकर अपनी सफाई दी है। महिला ने कहा कि पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर उसके बारे में कई तरह की बातें और वीडियो चल रहे हैं, जिनमें बहुत कम सच्चाई है। उसने कहा कि गलतियां हर किसी से हो सकती हैं, लेकिन उसके साथ जो हुआ, उसमें उसकी मर्जी नहीं थी। महिला ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी के बारे में वीडियो या पोस्ट डालने से पहले यह सोचना चाहिए कि उसका उसकी निजी जिंदगी पर कितना असर पड़ता है। उसके मुताबिक, गुरी चहल को लेकर चल रही पोस्ट और वीडियो में उसे काफी नकारात्मक तरीके से पेश किया गया। उसने कहा कि रेप जैसे गंभीर मामले में किसी की मां, बहन या बेटी के बारे में भी ऐसी बातें कही जा सकती हैं। उसके बिजनेस के मोबाइल नंबर व सोशल मीडिया अकाउंट पर बड़े गलत मैसेज आ रहे है। न रेप के पांच केस दर्ज करवाए और न 20 लाख लिए महिला ने कहा कि कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर उसे ब्लैकमेलर बताया। आरोप लगाया गया कि उसने किसी से 20 लाख रुपए लिए हैं और पांच रेप के केस दर्ज करवाए हैं। उसने इन सभी बातों को झूठ बताया और कहा कि किसी के पास इन आरोपों का कोई सबूत नहीं है। किसी ने ब्लैकमेल कर उसकी मां का इंटरव्यू किया। इसके बाद भी कुछ लोगों ने तरह-तरह की बातें कहीं। दो लड़ाई-झगड़े के वीडियो वायरल हुए, उन्हें लेकर भी उसके बारे में बातें की गईं। महिला ने कहा कि उसने किसी के साथ झूठा रिश्ता नहीं बनाया। जो सच है, वह भगवान की नजर में साफ है। फोन पर गंदे मैसेज व कॉल्स आ रही है लेकिन उसे कहा कि उसने भी दो मामले दर्ज करवाए हैं, लेकिन वह इनके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताना चाहती। उसने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही बातों का सीधा असर उसके बिजनेस पर पड़ रहा है। उसके बिजनेस नंबर पर गंदे मैसेज और कॉल आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर भी आपत्तिजनक कमेंट किए जा रहे हैं। 2019 में उसके साथ बहुत गलत हुआ महिला ने कहा कि 2019 में उसके साथ बहुत गलत हुआ था। उसने बताया कि उसने इस मामले को आखिर तक लड़ा। उसके अनुसार आरोपी युवक के परिवार की ओर से उसे पैसे देने की पेशकश भी की गई थी। महिला ने कहा कि इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी उसके खिलाफ काफी कुछ चलाया गया। उसने बताया कि संबंधित युवक 25 अगस्त 2026 को इस मामले में बरी हो गया। महिला ने सवाल उठाया कि जब उसने पैसे लिए ही नहीं तो उसके खिलाफ इस तरह के आरोप क्यों लगाए जा रहे हैं। महिला ने दावा किया कि उसकी मां का इंटरव्यू भी ब्लैकमेल करके करवाया गया था। उसने कहा कि लोग उसे ब्लैकमेलर कहते हैं, जबकि वह खुद ब्लैकमेल हुई है। उसके अनुसार उसके बारे में जानबूझकर नकारात्मक बातें फैलाई गईं, लेकिन इसके पीछे की वजह लोगों को पता नहीं है। महिला ने अपनी चोटों का जिक्र करते हुए कहा कि उसकी बाजू में पांच जगह फ्रैक्चर हैं और टेल बोन में भी फ्रैक्चर हुआ है। उसने कहा कि उसे काफी चोटें आई हैं और इसके बारे में बहुत से लोगों को जानकारी है। हालांकि उसने कहा कि वह इस समय इस मामले से जुड़ी ज्यादा बातें सार्वजनिक नहीं करना चाहती। पांच शादियों की बात को बताया झूठ महिला ने सोशल मीडिया पर उसके पांच विवाह होने की बात को पूरी तरह गलत बताया। उसने कहा, “मेरी पांच शादियां कब हो गईं, मुझे खुद नहीं पता।” उसके अनुसार उसकी शादी 2021 में हुई थी, जो दो से तीन महीने चली और इसके बाद दोनों अलग हो गए। उसने कहा कि 2021 से पहले उसकी कोई शादी नहीं हुई थी और उसका कोई बच्चा भी नहीं है। 20 लाख और पांच करोड़ लेने के आरोप नकारे महिला ने कहा कि उसके 20 लाख रुपए लेने का कोई सबूत नहीं है। उसने दावा किया कि उसने किसी से कोई पैसा नहीं लिया। उसने कहा कि सोशल मीडिया पर लगातार चल रही बातों के कारण उसे काफी परेशानी हो रही है। बाहर जाने पर लोग उसे गलत तरीके से देखते हैं और कमेंट करते हैं। पांच करोड़ रुपए लेने के आरोप पर महिला ने कहा कि उसे इस रकम की बात उस समय पता चली, जब उसने वायरल ऑडियो सुना। उसने दावा किया कि उसकी इस संबंध में किसी से कोई बातचीत नहीं हुई। उसने कहा कि उसे गलत तरीके से पेश न किया जाए। गुरी के फोन से 180 लड़कियों की फोटो मिलने का दावा महिला ने दावा किया कि गुरी के फोन में करीब 180 लड़कियों की अलग-अलग फोटो मिली हैं और फोन से काफी डाटा रिकवर हुआ है। उसने आरोप लगाया कि गुरी ने कई लड़कियों को ब्लैकमेल किया है। महिला ने कहा कि उसके अनुसार उसके फोटो और वीडियो भी गुरी के पास थे, लेकिन उसका फोन पुलिस ने बरामद नहीं किया।महिला ने यह भी दावा किया कि गुरी के एक बयान में उसके साथ हुई घटनाओं को लेकर बातें स्वीकार की गई हैं। हालांकि इन दावों और फोन से डाटा मिलने की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अमृतसर वाली लड़की से जुड़े वीडियो को बताया गलत महिला ने सोशल मीडिया पर वायरल अमृतसर की एक लड़की से जुड़े वीडियो को भी गलत बताया। उसने कहा कि संबंधित लड़की खुद सोशल मीडिया पर सामने नहीं आई है। उसने यह भी कहा कि उसके बारे में बलौंगी थाने में केस दर्ज होने की बात कही गई, जबकि उसे बलौंगी थाने के बारे में भी जानकारी नहीं है। महिला ने बताया कि उसके खिलाफ मटौर थाने में भी केस दर्ज करवाया गया है। उसने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर उसके बारे में लगातार नकारात्मक बातें फैलाई जा रही हैं। लड़कियों को वीडियो डिलीट किए महिला ने दावा किया कि कुछ पुलिसकर्मियों ने लड़कियों को फोन कर वायरल वीडियो डिलीट करने के लिए कहा। उसने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने वालों से अपील की कि किसी के बारे में कुछ भी पोस्ट करने से पहले यह याद रखें कि ऐसी स्थिति उनके अपने परिवार की किसी महिला के साथ भी हो सकती है। गिफ्ट को लेकर भी दी सफाई महिला ने सोशल मीडिया पर वायरल एक गिफ्ट को लेकर भी सफाई दी। उसने कहा कि एक व्यक्ति ने उसे झांझर गिफ्ट की थी और सोशल मीडिया पर इसकी कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपए बताई गई, जबकि उसके अनुसार वह सामान्य कीमत की झांझर थी। उसने दावा किया कि उसके पास इसका वीडियो भी है। सामान वापस मांगने को लेकर भी विवाद महिला ने कहा कि उसके पास किसी व्यक्ति का सामान पड़ा था और वह करीब एक महीने से उसे फोन कर रही थी। उसके अनुसार सामने से जवाब दिया गया कि वह इस मामले में पुलिस या कोर्ट में बात करेगा। महिला ने कहा कि वह अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को स्पष्ट कर रही है और अब अपना काम करना चाहती है। दो दिन बांधकर रखने और गन प्वाइंट पर रखने का आरोप महिला ने एक पुराने मारपीट के वीडियो का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि एक कपल, जिसे वह अपनी बहन जैसा मानती थी, उसके साथ रहता था। बाद में उन्होंने उसके बारे में गलत बातें शुरू कर दीं। महिला के अनुसार उसे बहाने से एक जगह ले जाया गया, जहां उसे दो दिन तक बांधकर रखा गया और गन प्वाइंट पर उसके साथ काफी कुछ हुआ। महिला ने कहा कि इन घटनाओं के कारण उसने कई रिश्ते गंवाए हैं और उसकी मां के साथ भी रिश्ते खराब हुए हैं। उसने कहा कि वह नहीं चाहती कि किसी और के साथ ऐसा हो। उसने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर बिना पूरी सच्चाई जाने किसी के बारे में नकारात्मक बातें न फैलाएं।
Source link
ब्लॉगर बोली, न पांच केस किए, न 20 लाख लिए:सोशल मीडिया पर ब्लैकमेलर बताए जाने से परेशान, फोन पर आ रहे गंदे मैसेज -कॉल्स
