Headlines

सोनम ज्वेलर्स में चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:दीवार तोड़कर दुकान में घुसे,10 लाख के गहने चुराए थे; टेक्निकल जांच की मदद से पकड़ाए




रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित श्री लक्ष्मी विनायक और सोनम ज्वेलर्स में सेंधमारी कर करीब 8 से 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने चोरी करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने दुकान का शटर या ताला तोड़ने के बजाय पीछे की दीवार में सेंध लगाकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और बाकी सबूतों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। पूरे मामले का खुलासा रायपुर पुलिस के अधिकारी जल्द करेंगे। अब पढ़िए क्या है पूरा मामला दरअसल, वारदात कर्मा चौक मेन रोड स्थित ज्वेलरी दुकान में हुई थी। दुकान संचालक सुनील जैन सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर सामान बिखरा मिला। शोकेस में रखे गहने भी गायब थे। जांच में सामने आया कि चोर दुकान से करीब दो से ढाई तोला सोने और दो किलो चांदी के जेवर ले गए थे। खाली प्लॉट की तरफ से बनाई सेंध दुकान के बाजू में खाली प्लॉट है। पुलिस के मुताबिक आरोपी इसी तरफ से दुकान तक पहुंचे और पीछे की दीवार तोड़कर अंदर दाखिल हुए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में नकाब पहने एक युवक चोरी करते नजर आया था। इसके बाद आसपास के रास्तों और दुकानों में लगे कैमरों की फुटेज खंगाली और तीन दिन के अंदर आरोपी को पकड़ा गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *