![]()
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और ‘संविधान बचाओ, देश बचाओ’ के मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी ने रविवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सपा नेता प्रदीप कसाना मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला लेकर अंबेडकर चौक पहुंचे। यहां पुलिस ने उन्हें घेर लिया और पुतला छीन लिया। पुतले को लेकर सपा नेता और पुलिसकर्मियों के बीच काफी देर तक खींचतान होती रही। मौके पर करीब 15 पुलिसकर्मी पुतला छीनने में जुटे रहे। इसके बाद पुलिसकर्मी पुतला लेकर वहां से चले गए। सपा नेता ने पुतला दहन करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया। प्रदीप कसाना ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने का ऐलान पहले ही कर दिया था। इससे पहले बीते दिन भी उन्होंने एक ज्ञापन देने का कार्यक्रम तैयार किया था लेकिन पुलिस द्वारा उनको हाउस अरेस्ट कर घर ही ज्ञापन ले लिया था। सपा नेता के पहुंचने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रदीप कसाना पुतला दहन करने की तैयारी कर रहे थे, तभी पुलिसकर्मियों ने उन्हें घेर लिया। पुलिस ने पुतला अपने कब्जे में ले लिया और पुतला दहन नहीं होने दिया। सपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की और संविधान तथा लोकतंत्र की रक्षा की मांग उठाई। पुलिस की कार्रवाई के बाद भी सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध जारी रखा।
Source link
मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने पहुंचे सपा नेता:मेरठ में पुलिसकर्मियों ने छीना, बीते दिन भी प्रदीप कसाना को किया था हाउस अरेस्ट
