![]()
अररिया जिले के बैरगाछी थाना क्षेत्र के बोची गांव में गुरुवार सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ। युवक बुधवार देर रात घर से टहलने निकला था। सूचना मिलने पर बैरगाछी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बोची गांव वार्ड संख्या-4 निवासी नूर हसन के 30 वर्षीय पुत्र खाजा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, खाजा बुधवार देर रात करीब 12 बजे गर्मी के कारण घर से टहलने के लिए निकले थे। परिवार ने बताया कि गर्मी के दिनों में रात में टहलना उनकी रोजमर्रा की आदत थी। हालांकि, इस बार वह देर रात तक घर वापस नहीं लौटे। सिर पर गहरे जख्म के निशान थे मृतक के छोटे भाई आजाद ने बताया कि सुबह गांव के लोगों ने उनके भाई का शव गांव में ही पड़ा देखा। परिजनों के मौके पर पहुंचने पर उन्होंने पाया कि खाजा के सिर पर गहरे जख्म के निशान थे। परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि किसी धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या की गई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। खाजा अपने पीछे पत्नी, दो छोटे बच्चों, माता-पिता, भाई और बहनों को छोड़ गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया मामले को लेकर बैरगाछी थाना अध्यक्ष नवदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन प्राप्त होने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
अररिया के बोची गांव में युवक का शव मिला:सिर पर चोट के निशान, मर्डर की आशंका; पोस्टमार्टम करने भेजा बॉडी
