Headlines

Raigarh Professor Slap Controversy | Police Case Against Girl


प्रोफेसर की रिपोर्ट पर पुलिस ने युवती के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें सरकारी कॉलेज के प्रोफेसर को युवती थप्पड़ मारते नजर आ रही थी। वहीं अब इस मामले में प्रोफेसर की रिपोर्ट पर पुलिस ने युवती के खिलाफ दर्ज कर लिया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

.

मिली जानकारी के मुताबिक राजीव गांधीनगर में रहने वाला रेमन भार्गव 43 साल ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वर्तमान में भागीरथी पटेल कालोनी लैलूंगा में अपने परिवार के साथ निवास करता है और शासकीय महाविद्यालय कुंजारा में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत है।

उसी कालोनी में काजल मिंज नामक युवती भी रहती है, जो अक्सर उनके घर आना-जाना करती थी। रेमन ने अपने रिपोर्ट में बताया कि इसी वजह से उसका युवती से घरेलू संबंध जैसा था।

उसने बताया कि काजल ने मौखिक रूप से कि उधारी में उससे रुपये की मांग की। तब रेमन ने उसे रुपये देने से मना कर दिया।

ऐसे में काजल उससे जब भी मिलती थी उधारी में रुपये मांगती थी और रुपये देने से इंकार करने पर काजल गाली गलौज करती थी।

30 जुलाई को दोपहर करीबन 1 बजे काजल उससे मिली और रुपये मांगी, जब रेमन ने रुपये नहीं दिए तो गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए उसके कॉलर को पकड़कर तीन चार झापड़ मेरे मार दी। इस दौरान रेमन की पत्नी भी वहां मौजूद थी और उसने बीच-बचाव किया।

युवती ने प्रोफेसर को गाली-गलौज कॉलर पकड़कर पीटा

युवती ने प्रोफेसर को गाली-गलौज कॉलर पकड़कर पीटा

झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी रेमन ने अपने रिपोर्ट में बताया कि काजल मिंज के द्वारा उसे झूठा केश में फंसाने की धमकी दी थी, इसलिए वह डरकर लैलूंगा से भागकर रायगढ़ चला आया था।

जहां बुधवार को वह अपनी पत्नी के साथ थाना पहुंचा और काजल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया। मामले मंे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

प्रोफेसर के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज जब मारपीट का वीडियो वायरल हुआ तो अगले दिन राजीनामा के नाम पर रुपये की डिमांड का वीडियो भी सामने आया था।

इसके बाद में पिछले मंगलवार को युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रोफेसर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78 और 79 के तहत मामला दर्ज कर किया था।

मामले में जांच की जा रही इस संबंध में लैलूंगा थाना प्रभारी गिरधारी साव ने बताया कि बुधवार को रेमन भार्गव की रिपोर्ट पर युवती के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *