Headlines

फरीदाबाद-खिड़की तोड़ बाल सुधार गृह से भागे 3 बंदी:बाथरूम से नर्सरी में कूदकर भागे; तीनों 17 साल के; हत्या के केस में बंद थे




फरीदाबाद के NIT क्षेत्र में बाल सुधार गृह से करीब 17 साल के 3 नाबालिग फरार हो गए। तीनों अलग-अलग हत्या के मामलों में बंद थे। तीनों ने बाथरूम की पुरानी खिड़की को हाथ से उखाड़ा और उससे बाहर निकल गए। खिड़की के नीचे बनी नर्सरी में लटककर नीचे कूदे और वहां से फरार हो गए। इनमें से 2 बंदी वर्ष 2024 से यहां बंद थे, जबकि तीसरा साल 2025 से बाल सुधार गृह में आया था। बताया जा रहा है कि जिस समय तीनों ने बाल सुधार गृह से निकलने की कोशिश की, उस दौरान सुरक्षा कर्मी वहां मौजूद नहीं थे। सुरक्षा कर्मचारी किसी दूसरे स्थान पर गए हुए थे। इसी दौरान तीनों ने मौके का फायदा उठाया और खिड़की उखाड़कर बाहर निकल गए। घटना के बाद बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी जांच की जा रही है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें तीनों की तलाश कर रही हैं। पुराना जंगला, हाथ से सरिया मोड़कर निकले जानकारी के अनुसार, तीनों नाबालिग ग्राउंड फ्लोर पर बने बाथरूम में पहुंचे। वहां खिड़की पर लगा लोहे का जंगला काफी पुराना था। नाबालिगों ने हाथ से ही उसकी सरिया मोड़ दी और बाहर निकलने की जगह बना ली। इसके बाद खिड़की के नीचे बनी नर्सरी की तरफ उतरकर वहां से बाल सुधार गृह से बाहर निकल गए। रात 10 बजे गिनती हुई तो पता चला तीनों के फरार होने का पता शनिवार रात करीब 10 बजे बंदियों की गिनती के दौरान चला। गिनती में तीन नाबालिग कम मिलने पर बाल सुधार गृह में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और आसपास के इलाकों में उनकी तलाश शुरू की गई। दो 2024 से, तीसरा 2025 से बंद था तीनों नाबालिग अलग-अलग हत्या के मामलों में बाल सुधार गृह में रखे गए थे। तीनों की उम्र करीब 17 साल बताई जा रही है। तीनों को संबंधित मामलों में बाल सुधार के लिए विभाग के अधीन रखा गया था। फरार होने के बाद अब पुलिस उनके संभावित ठिकानों और संपर्कों की जानकारी जुटाकर तलाश कर रही है। गुरुग्राम, नूंह और हिसार के रहने वाले फरार नाबालिगों में एक गुरुग्राम, दूसरा नूंह और तीसरा हिसार जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आसपास के इलाकों में तलाश शुरू कर दी। क्राइम ब्रांच की टीमें भी संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और CCTV फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस जांच रही सुरक्षा में कहां चूक हुई NIT थाना प्रभारी महावीर ने बताया कि बाल सुधार गृह की तरफ से शिकायत मिली है। पुलिस CCTV फुटेज के जरिए तीनों की गतिविधियों और उनके भागने की दिशा का पता लगाने में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि खिड़की इतनी आसानी से कैसे उखड़ी और घटना के समय सुरक्षा कर्मी वहां क्यों मौजूद नहीं थे। फिलहाल पुलिस का फोकस तीनों नाबालिगों को तलाशने पर है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *