![]()
सीतामढ़ी के जिला मुख्यालय डुमरा में ‘संवाद से संकल्प’ कार्यक्रम के तहत स्नातक मतदाताओं का महाजुटान हुआ। कार्यक्रम में आरजेडी समर्थित तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की प्रत्याशी डॉ. रश्मि गौतम के समर्थन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्नातक मतदाता पहुंचे। इस दौरान मौजूद लोगों ने एकजुट होकर उन्हें चुनाव में विजयी बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. रश्मि गौतम ने कहा कि क्षेत्र का विकास, स्नातक बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और शिक्षा की बेहतर व्यवस्था उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध कराने की बात उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी के एकमात्र महिला कॉलेज में पीजी की पढ़ाई शुरू कराने के लिए पहल करना उनके प्रमुख संकल्पों में है। उन्होंने स्नातक युवाओं के लिए हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध कराने की बात भी कही। डॉ. गौतम ने कहा कि पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों में जाने वाले छात्रों को आवास की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में स्नातक युवाओं के लिए हॉस्टल की व्यवस्था को लेकर वह पहल करेंगी। उन्होंने मुजफ्फरपुर स्थित ड्यूक हॉस्टल को दोबारा खुलवाने की दिशा में भी प्रयास करने की बात कही, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान बेहतर आवासीय सुविधा मिल सके। डॉ. रश्मि गौतम ने कहा कि स्नातक युवाओं के रोजगार, शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी। चुनाव में पूरी ताकत से जुटने का संकल्प उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि उनके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए ठोस पहल की जरूरत है। उन्होंने कहा कि चुनाव उनके लिए सिर्फ प्रतिनिधित्व हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं को सदन तक पहुंचाने का अवसर है। सेवा ही उनकी भावना है और क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान उनका संकल्प है। कार्यक्रम के दौरान आरजेडी कार्यकर्ताओं ने डॉ. रश्मि गौतम के समर्थन में एकजुटता दिखाई और चुनाव में पूरी ताकत से जुटने का संकल्प लिया। मंच संचालन पूर्व विधायक मुकेश यादव ने किया, जबकि शुभम कुमार की ओर से आयोजन की व्यवस्था संभाली गई।
Source link
सीतामढ़ी में स्नातक मतदाताओं का महाजुटान:संवाद से संकल्प कार्यक्रम में रोजगार, शिक्षा और हॉस्टल सुविधा पर बात
