Headlines

मुख्यमंत्री योगी ने लाभार्थियों को बांटे डेमो चेक और चाबियां:कई योजनाओं के तहत प्रमाण पत्र और नियुक्ति पत्र भी दिए, लाभार्थी हुए खुश




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4 अक्टूबर को जनपद में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को डेमो चेक और चाबियां सौंपीं। मुख्यमंत्री के हाथों ये चीजें पाकर लाभार्थी बेहद खुश हुए। उन्होंने इसे अपने लिए गौरव का क्षण बताया। एक जनपद एक उत्पाद योजना में विनीत राय को कालीन व्यवसाय के लिए 2 करोड़ का चेक मिला। पवन कुमार को हैंडल बैग व्यवसाय के लिए 5 लाख, गौरव सिंह को ऑयल मिल के लिए 10 लाख और संतोष तिवारी को मशरूम योजना के लिए 16 लाख 20 हजार का चेक दिया गया।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत काजल गौतम को 4 करोड़ 46 लाख का डेमो चेक सौंपा गया। जयदेवी को मुख्यमंत्री आवास योजना की चाबी मिली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नेहा और प्रिंसी को नियुक्ति पत्र दिए गए। जमुना देवी को आयुष्मान भारत योजना का कार्ड भी सौंपा गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *