![]()
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में आयोजित SING (सिंगापुर इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ) फोरम में राज्य का विजन पेश किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा को अब केवल औद्योगिक शक्ति ही नहीं, बल्कि भारत की ‘इनोवेशन कैपिटल’ के रूप में स्थापित करना उनका प्रमुख लक्ष्य है। कार्यक्रम में सिंगापुर के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय भी मौजूद रहे। सीएम सैनी ने साफ कहा कि हरियाणा में केवल ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर नहीं, बल्कि ‘स्पीड ऑफ डूइंग बिजनेस’ पर काम हो रहा है। निवेशकों को फाइलों और मंजूरियों के पीछे भागने की जरूरत नहीं पड़ेगी, उन्हें सरकार की ओर से गति, सपोर्ट और निश्चितता मिलेगी। अब जानिए, सिंगापुर-हरियाणा साझेदारी के 4 बड़े पिलर… 2017 से चला आ रहा है रिश्ता, अब अगले स्तर पर ले जाने की तैयारी मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि 2017 में हरियाणा ने सिंगापुर की कंपनियों के साथ 3.8 बिलियन सिंगापुर डॉलर (लगभग 23 हजार करोड़ रुपये) के 5 बड़े MoU किए थे। इसी के तहत असेंडास-सिंगब्रिज ने गुरुग्राम में इंटरनेशनल टेक पार्क विकसित किया है। हाल ही में राज्य ने सिंगापुर स्थित ग्लोबल स्कूल्स ग्रुप के साथ के-12 एजुकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए समझौता किया है, जिससे प्रदेश में 2,000 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा होंगे।
Source link
हरियाणा को इनोवेशन कैपिटल बनाएंगे:सिंगापुर में बोले CM- 'हम सिर्फ निवेश नहीं, स्पीड ऑफ डूइंग बिजनेस और पार्टनरशिप देंगे'
