![]()
जयपुर की महिला पेट्रोलिंग कालिका टीम ने एक मनचले युवक को सोमवार दोपहर अरेस्ट किया। वह एक युवती से जबरन बात कर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर युवती की फोटोज वायरल करने की धमकी देता था। पुलिस की ओर से फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया- महिला पेट्रोलिंग कालिका टीम को कॉल कर एक युवती ने शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में बताया कि नितिन नाम का लड़का उसे कॉल-मैसेज कर परेशान करता है। जबरन बात कर दोस्ती करने का दबाव बना रहा है। समझाने की कोशिश करने पर जोर-जोर से चिल्लाकर कहने लगा अगर बात नहीं करेगी तो सबक सिखाऊंगा। मेरी फोटोज वायरल करने की धमकी देता है। कालिका टीम ने शिकायत पर तुंरत कार्रवाई करते हुए आरोपी मनचले युवक नितिन को धर-दबोचा। आरोपी युवक को अरेस्ट कर हवालात में बंद किया गया। विशेष गश्त लगाई
डीसीपी अनुष्ठा कालिया का कहना है कि टूरिस्ट सीजन को देखते हुए पयर्टकों की सिक्योरिटी के लिए पर्यटनस्थलों के आस-पास कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की विशेष गश्त लगाई गई है। भीड़भाड़ वाले स्थानों में जाने वाली सभी लड़कियों/महिलाों को अपने मोबाइल में निर्भया हेल्पलाइन के 5 मोबाइल नंबर (8764866090, 8764866091, 8764866092, 8764866093 और 8764866094) को निर्भया 1, 2, 3, 4 व 5 के नाम से अपने मोबाइल में सेव करने चाहिए। किसी प्रकार की परेशानी सामने आने पर या विषम परिस्थितियां में तत्काल मदद के लिए इन मोबाइल नंबरों पर लिखित, मौखिक या ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग भेजी जा सकती है। यह हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे काम करती है।
Source link
जयपुर पुलिस ने मनचले युवक को किया अरेस्ट:दोस्ती करने का बना रहा था दबाव, फोटो वायरल की देता था धमकी
