![]()
आगर मालवा नगर में तेज आवाज वाले डीजे और साउंड सिस्टम पर रोक लगाने की मांग उठी है। सोमवार को ‘साईं परिवार आगर’ के लोगों ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि शहर में रात 10 बजे के बाद भी बहुत तेज आवाज में डीजे बजाए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश कोलाहल अधिनियम के तहत 70 डेसीबल तक की ध्वनि सीमा तय है, जबकि डीजे से 100 डेसीबल से ज्यादा आवाज निकलती है।
इससे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों के दिल-दिमाग पर बुरा असर पड़ रहा है। साथ ही आए दिन विवाद भी हो रहे हैं। ज्ञापन में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट जबलपुर के आदेश का जिक्र करते हुए कहा गया कि शांत माहौल में रहना हर नागरिक का मौलिक अधिकार है।संस्था ने मांग की है कि डीजे संचालकों को नियमों का सख्ती से पालन करने की सूचना दी जाए। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई हो।
Source link
तेज आवाज वाले DJ पर रोक लगाने ज्ञापन सौंपा:साईं परिवार ने कलेक्टर-एसपी को दिया, कोलाहल अधिनियम उल्लंघन पर चिंता
