![]()
पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार ने राज्य में बेसहारा मवेशियों और गौशालाओं की बेहतरी के लिए एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। सरकार ने राज्यभर की 518 पंजीकृत गौशालाओं पर बकाया 100 करोड़ रुपये से अधिक के बिजली बिलों को पूरी तरह माफ कर दिया है। इस कदम से गौशाला प्रबंधकों को भारी वित्तीय राहत मिलेगी। पशु कल्याण के लिए मान सरकार का बड़ा कदम इस महत्वपूर्ण योजना और फैसले की जानकारी पंजाब गौ सेवा आयोग के वाइस चेयरमैन कीमती भगत ने बठिंडा में आयोजित एक विशेष प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार इंसानों के साथ-साथ बेज़ुबान पशुओं और गौवंश के कल्याण तथा उनकी उचित देखभाल के लिए निरंतर प्रयासरत है। 2.5 करोड़ रुपये की दवाएं और डॉक्टरों के साप्ताहिक दौरे अनिवार्य गौशालाओं को केवल मुफ्त बिजली ही नहीं दी जा रही, बल्कि पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सरकार जल्द ही गौशालाओं को 2.5 करोड़ रुपये मूल्य की आवश्यक दवाइयां और मेडिकल सामग्री मुहैया कराएगी। इसके साथ ही पशुपालन विभाग के डॉक्टरों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे हर हफ्ते में कम से कम एक बार अपनी नजदीकी गौशाला का दौरा कर पशुओं की स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करें। 3.06 करोड़ रुपये की ‘काऊ लिफ्टर’ मशीनें आवंटित बीमार, बुजुर्ग और दुर्घटनाग्रस्त मवेशियों को उठाने और उनके इलाज में आने वाली समस्याओं को देखते हुए सरकार ने राज्य की 518 गौशालाओं को ‘काऊ लिफ्टर’ मशीनें प्रदान की हैं। कुल 3.06 करोड़ रुपये की लागत से वितरित की गई इन मशीनों से गौशाला कर्मियों के लिए असहाय मवेशियों की सेवा-संभाल करना काफी आसान हो जाएगा। ₹61 प्रति जानवर चारा भत्ता; जल्द जारी होगा ग्रामीण विभाग का नोटिफिकेशन पशुओं के खान-पान की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा प्रति जानवर 61 रुपये का चारा भत्ता दिया जा रहा है। शहरी विकास विभाग ने इस संबंध में आदेश लागू कर दिए हैं, जबकि ग्रामीण विकास विभाग की ओर से भी इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।
Source link
518 गौशालाओं के ₹100 करोड़ से ज्यादा बिजली बिल माफ:कीमती भगत बोले-पंजाब सरकार बेसहारा मवेशियों के लिए उठाया कदम
