![]()
कुरुक्षेत्र के लाडवा के बन गांव में 11 हजार केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तीन लोग लोहे की रेहड़ी लेकर सत्संग भवन की दीवार के पास घास और बेल की सफाई के लिए जा रहे थे। सड़क ऊंची होने के कारण रेहड़ी ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन के संपर्क में आ गई और उसमें करंट दौड़ गया। करंट लगने से तीनों लोग झुलसकर बेहोश हो गए। हादसे में सोहन लाल (60) निवासी महावीर कॉलोनी लाडवा की मौत हो गई। सोहन लाल की लाडवा में गारमेंट्स की दुकान है। हरिराम की हालत को देखते हुए रेफर किया PGI इसमें हरिराम निवासी लाडवा गंभीर रूप से झुलस गया। उसे प्राथमिक इलाज के बाद चंडीगढ़ PGI रेफर किया गया है। तीसरे व्यक्ति राकेश कुमार को भी करंट का झटका लगा, लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर है। सुबह करीब 6 बजे घर से निकले थे राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह करीब 6 बजे वह सोहनलाल और हरिराम के साथ लोहे की रेहड़ी लेकर सत्संग भवन की तरफ जा रहे थे। उन्हें वहां घास और बेल की सफाई करनी थी। इसी दौरान रास्ते में ऊपर से 11 हजार केवी की बिजली लाइन गुजर रही थी। सड़क ऊंची होने के कारण लोहे की रेहड़ी बिजली की तारों के संपर्क में आ गई। तार छूते ही रेहड़ी में करंट दौड़ गया और हम तीनों उसकी चपेट में आ गए। करंट लगने से बेहोश हो गए। अस्पताल पहुंचते ही सोहनलाल को मृत घोषित किया हादसे के बाद आसपास के लोगों और परिजनों ने तीनों को लाडवा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद सोहनलाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं हरिराम की हालत गंभीर होने के कारण उसे चंडीगढ़ PGI रेफर कर दिया गया। राकेश का उपचार लाडवा के सरकारी अस्पताल में किया गया। पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम उधर, सूचना मिलने के बाद लाडवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
Source link
कुरुक्षेत्र में लोहे की रेहड़ी में दौड़ा करंट, तीन झुलसे:बुजुर्ग की मौत, दूसरा PGI रेफर, तीसरे का लगा झटका, सत्संग भवन में सफाई कर रहे थे
