Headlines

तरनतारन में घर से लाखों की चोरी में एक गिरफ्तार:4 सोने के सिक्के 4 चेन सहित कई जेवर चुराए, सीसीटीवी फुटेज से लगा सुराग




तरनतारन जिले में झबाल थाने की पुलिस ने एक घर का ताला तोड़कर गहने चोरी करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी तक सीसीटीवी से पहुंची। पुलिस आरोपी के दूसरे वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित गुरतेज सिंह (पुत्र परगट सिंह, निवासी झबाल) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह अपने काम के सिलसिले में अमृतसर स्थित अपने घर पर ताला लगाकर गए थे। जब वह शाम को वापस लौटे, तो घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था और अंदर पूरा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। जब गुरतेज सिंह ने घर के सामान की जांच की, तो पता चला कि चोर घर से लाखों रुपए के गहने चोरी कर लिए हैं। क्या क्या गया है चोरी 4 सोने के सिक्के 1 जोड़ी सोने के झुमके 1 सोने की अंगूठी 3 जोड़ी झंझरें (पायल) 1 चांदी का ब्रेसलेट 6 जोड़ी चूड़ियां 4 चांदी की चेन CCTV फुटेज से पकड़ा गया आरोपी मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज की जांच के दौरान चोर की पहचान गुरजंट सिंह (पुत्र गुरमेल सिंह, निवासी मेहता रोड, दशमेश नगर, अमृतसर) के रूप में हुई। मामले की जांच कर रहे एसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि पुख्ता सबूतों और जांच के आधार पर आरोपी गुरजंट सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *