Headlines

पानीपत में युवकों ने सरेआम चलाईं गोलियां:2 पक्षों में हिंसक झड़प, तलवारें भी चलीं, SP ने संभाली स्थिति; पुलिस के हाथ लगा VIDEO




पानीपत शहर में सोमवार की देर शाम मामूली बात को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्षों में जमकर तलवारें चलीं। ताबड़तोड़ गोलियां भी बरसाई गईं। इस हिंसक झड़प में हाली कॉलोनी निवासी फरमान गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसके मुंह पर गहरी चोटें आई हैं और कमर पर तलवार लगी है। फरमान पक्ष की ओर से ही गोलियां चलाई गईं हैं। इसकी वीडियो भी सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *