![]()
चंडीगढ़ स्थित दड़वा में थार चढ़ाकर पवन की हत्या के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने तीसरे आरोपी सूरज उर्फ जातुआ को भी गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक, मामले में अब तक तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं और तीनों आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। इनके खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल थार, दो कमानीदार/बटनदार चाकू और 3 लाठियां बरामद की हैं। हथियार बरामद होने के बाद केस में आर्म्स एक्ट की धारा 25/54/59 भी जोड़ी गई है। पहले 2 आरोपी गिरफ्तार हो चुके पुलिस ने इससे पहले हिल राम दरबार और मोहम्मद कैफ खान उर्फ अरबाज, दोनों चंडीगढ़ निवासी, को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल थार और हथियार बरामद किए। अब तीसरे आरोपी सूरज उर्फ जातुआ की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है। पुलिस वारदात में शामिल बाकी आरोपियों की भूमिका और उनके ठिकानों की भी जांच कर रही है। होटल में पार्टी के दौरान हुआ था पुराना विवाद मामला 30 अगस्त 2026 की रात का है। न्यू इंदिरा कॉलोनी, मनीमाजरा निवासी 24 वर्षीय सूरज ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह अपने भाई पवन और दोस्तों के साथ दड़िया स्थित होटल लीगेसी में पार्टी करने गया था। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर आरोपी मोनू उर्फ कांडू, सुभाष, सूरज उर्फ जातुआ, गोविंदा, महावीर और मलकीत उर्फ काका दो गाड़ियों में वहां पहुंचे। इनमें एक स्कॉर्पियो और दूसरी काले रंग की थार थी। पहले स्कॉर्पियो से टक्कर मारी, फिर थार चढ़ा दी शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से पवन की गाड़ी को टक्कर मारी। इसके बाद काले रंग की थार सूरज और पवन पर चढ़ा दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल पवन को जीएमएसएच-16 ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल सूरज को पीजीआईएमईआर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल थार बरामद की। तलाशी के दौरान थार के डैशबोर्ड और को-ड्राइवर सीट के कवर से दो कमानीदार/बटनदार चाकू बरामद हुए। इसके अलावा थार की पिछली सीट और स्कॉर्पियो से कुल तीन लकड़ी की लाठियां भी मिलीं। हथियार बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी हैं। सभी आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के: पुलिस पुलिस के मुताबिक, अब तक गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि है और उनके खिलाफ पहले भी केस दर्ज हैं। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि वारदात की पूरी वजह और इसमें शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका सामने आ सके।
Source link
चंडीगढ़ में युवक के मर्डर का तीसरा आरोपी अरेस्ट:हत्या के बाद फरार था, 2 आरोपी पहले पकड़े जा चुके; थार-लाठियां बरामद
