Headlines

15 साल से फरार हत्या मामले की महिला आरोपी गिरफ्तार:रायगढ़ में पहचान छिपाकर रह रही थी महिला, आरोपी को जेल भेजा गया




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में फरार आरोपियों की धरपकड़ा के लिए पुलिस आॅपरेषन क्लीन हंट अभियान चला रही है। जहां हत्या के मामले में पिछले 15 सालों से फरार वारंटी को पुलिस को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। महिला अपनी पहचान छिपाकर रह रही थी। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक जिला रायगढ़ सत्र न्यायालय प्रकरण क्रमांक 194/1996 में रामबाई चौहान 40 साल निवासी मेढरमार थाना लैलूंगा वर्तमान निवासी ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र को हत्या के मामले में दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। उपलब्ध हाईकोर्ट के निर्णय के अनुसार मामले में मृतक पार्रू सिदार की मृत्यु गला घोंटने से हुई थी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर निचली अदालत द्वारा दी गई दोषसिद्ध को उच्च न्यायालय ने बरकरार रखा। हाईकोर्ट ने अपील खारिज करते हुए अपीलकर्ता को शेष सजा भुगतने के लिए आत्मसमर्पण करने व हिरासत में लिए जाने का निर्देश दिया था। ऐसे में लंबे समय से फरार वारंटियों की सूची में रामबाई चैहान का नाम शामिल किया गया। लैलूंगा पुलिस ने पुराने रिकॉर्ड, फोटो व अन्य जानकारी के आधार पर वारंटी की तलाश शुरू की। जानकारी जुटाने पर उसके जूटमिल क्षेत्र में रहने की संभावना सामने आई।
फोटो मिलान से आरोपी की पहचान हुई
इसके बाद जूटमिल पुलिस की सहायता से क्षेत्र की वोटर लिस्ट व अन्य स्थानीय जानकारी का मिलान किया गया। जांच के दौरान ऐसी महिला की पहचान हुई, जिसका वर्तमान रिकॉर्ड उपलब्ध जानकारी से मेल नहीं खा रहा था, लेकिन फोटो मिलान के आधार पर उसकी पहचान रामबाई चैहान के रूप में होने की संभावना हुई। पुलिस ने महिला को थाना लाकर पूछताछ की।
आरोपी महिला को जेल भेजा गया
प्रारंभ में उसने अपनी पहचान से इनकार किया, लेकिन पुलिस द्वारा उपलब्ध तथ्यों व पूछताछ किए जाने पर उसने स्वीकार किया कि वह वही रामबाई चौहान है, जिसे हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तारी वारंट के परिपालन में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल वारंट पर महिला आरोपी को जेल भेज दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *