Headlines

खो-खो में कॉरपोरेशन ब्लॉक, हॉकी में खालसा कॉलेज, बास्केटबॉल में स्कूल ऑफ एमिनेंस प्रथम




भास्कर न्यूज | अमृतसर ‘खेलां वतन पंजाब दियां’ के तहत जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के नौवें दिन विभिन्न खेल मैदानों पर खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल भावना और उत्साह का प्रदर्शन किया। जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सोमवार को खो-खो, कबड्डी (नेशनल स्टाइल), हॉकी, नेटबॉल, कुश्ती, तैराकी, बॉक्सिंग, शूटिंग, बास्केटबॉल, वालीबॉल, पावरलिफ्टिंग, फेंसिंग, टेनिस बॉल क्रिकेट और गतका के जिला स्तरीय मैच संपन्न हुए। मेरिटोरियस स्कूल में आयोजित खो-खो (लड़कियां 21-30 वर्ष) में कॉरपोरेशन ब्लॉक ने पहला स्थान प्राप्त किया। खालसा कॉलेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हॉकी अंडर-21 लड़कों के वर्ग में खालसा कॉलेज अमृतसर प्रथम स्थान पर रहा। तैराकी (अंडर-17 लड़कियां 100 मीटर फ्री स्टाइल) में हरसीरत कौर ने बाजी मारी। गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में फेंसिंग (अंडर-17 लड़के) में एकमप्रीत सिंह प्रथम रहे। बास्केटबॉल (अंडर-17 लड़कियां) में स्कूल ऑफ एमिनेंस मॉल रोड की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने कहा कि इन खेलों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और उभरती प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच प्रदान करना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *