Headlines

कानपुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:शर्ट फाड़कर फंदा लगाया, हिंदूपुर रोड पर राहगीरों ने देखा; जेब से मिले टिकट और पहचान पत्र




कानपुर के अरौल में मंगलवार सुबह राहगीरों ने नीम के पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटका देखा। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। कानपुर-अलीगढ़ हाईवे के पास हिंदूपुर रोड पर सूचना पर पहुंची अरौल पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर जांच शुरू की। मृतक की जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान छिबरामऊ निवासी राजेश सिंह (42 वर्ष), पुत्र शिवदयाल सिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच और घटनास्थल के निरीक्षण से पता चला है कि मृतक ने अपनी ही शर्ट फाड़कर फंदा बनाया और नीम के पेड़ से लटक गया। मौके से पुलिस को उनका पर्स, मोबाइल फोन, ट्रेन का टिकट और पहचान पत्र बरामद हुआ है। पुलिस ने तत्काल मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि परिजनों से पूछताछ के बाद ही घटना के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *