Headlines

नागौर में पंचायत चुनाव की तारीखें बदली:नागौर में 24 और 30 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोटिंग, जानें पूरा शेड्यूल




राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव चार चरणों में होंगे। नागौर जिले में पहले और दूसरे चरण में चुनाव होंगे। संशोधित कार्यक्रम में नामांकन से लेकर मतदान और मतगणना तक की तारीखों में बदलाव किया गया है। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य चुनाव मूंडवा पंचायत समिति को दोनों चरणों में दो हिस्सों में बांटा गया है। पंच-सरपंच चुनाव मतदात के बाद देर रात परिणाम जारी किया जाएगा। पहले चरण में 23 अक्टूबर को नामांकन, 24 को वोटिंग पंच-सरपंच चुनाव के प्रथम चरण के लिए 8 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। 23 अक्टूबर को नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। इसी दिन नाम वापसी भी होगी। 24 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। मतदान पूरा होने के बाद देर रात तक परिणाम जारी किया जाएगा। दूसरे चरण में 29 अक्टूबर को नामांकन, 30 को मतदान दूसरे चरण के लिए 13 अक्टूबर से अधिसूचना जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर तय की गई है। इसी दिन नाम वापसी भी हो सकेगी। 30 अक्टूबर को मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसी दिन देर रात तक परिणाम जारी किए जा सकेंगे। जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, प्रधान और उप प्रधान चुनाव 25 नवंबर को जिला प्रमुख का चुनाव जिला प्रमुख का चुनाव 25 नवंबर को होगा। बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी। सुबह 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी। दोपहर 1 बजे तक अभ्यर्थी नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची तैयार कर चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर दोपहर 3 से 5 बजे के बीच मतदान होगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके बाद 26 नवंबर को उप जिला प्रमुख, 27 नवंबर को प्रधान और 28 नवंबर को उप प्रधान का चुनाव होगा। इन पदों के लिए भी नामांकन, जांच, नाम वापसी, मतदान और परिणाम की प्रक्रिया निर्धारित समय-सारणी के अनुसार होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *