Headlines

सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर महिला पर FIR:राजपूत समाज व माता पद्मावती पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, समझाने गए लोगों से मारपीट का भी दावा




राजपूत समाज, माता पद्मावती और अन्य सामाजिक वर्गों को लेकर फेसबुक पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में सेक्टर-9 थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। राजपूत समाज से जुड़े रितेंद्र राणा और प्रदीप सिंह राणा की शिकायत पर पुलिस ने 4 अक्टूबर को केस दर्ज किया। FIR में BNS की धारा 196(1), 351(2), 352 और 353 के तहत कार्रवाई की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि किरण नाम की महिला सोशल मीडिया पर राजपूत समाज के इतिहास और माता पद्मावती को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट व टिप्पणियां कर रही थी। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि महिला की पोस्ट से सामाजिक भावनाएं आहत होने और सामाजिक सद्भाव बिगड़ने की आशंका थी। उन्होंने पुलिस से मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की। समझाने गए तो पति-पुत्र के साथ हमला करने का आरोप शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि समाज के कुछ लोग महिला को समझाने के लिए उसके पास गए थे। इस दौरान महिला ने अपने पति और पुत्र के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इसके बाद उन्हें जान से मारने और उनके खिलाफ लूट-पाट की शिकायत दर्ज करवाने की धमकी भी दी गई। सोशल मीडिया पोस्ट में महिला को ढूंढकर पुलिस को सौंपने का दावा मामले से जुड़ी एक सोशल मीडिया पोस्ट में रितेंद्र राणा की ओर से दावा किया गया कि किरण यादव नाम की महिला पिछले कुछ समय से राजपूत, ब्राह्मण और अन्य स्वर्ण समाजों के साथ-साथ हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट कर रही थी। पोस्ट में दावा किया गया कि कई लोग महिला की तलाश कर रहे थे और उसे अंबाला के जंडली क्षेत्र से ढूंढकर पुलिस के हवाले किया गया। हालांकि, सोशल मीडिया पोस्ट में लगाए गए अन्य आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस की FIR में फिलहाल सोशल मीडिया पर कथित टिप्पणी और शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर ही मामला दर्ज किया गया है। फेसबुक पोस्ट में बनिया-ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी महिला की एक फेसबुक पोस्ट में एक तस्वीर के साथ सरस्वती अवतार में किरण यादव लिखा गया था। पोस्ट में दो लोगों को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए बनिया और ब्राह्मण समाज पर गंभीर आरोप लगाए गए और देश की 85 प्रतिशत आबादी को गुलाम बनाए रखने जैसी बात कही गई। शिकायतकर्ताओं ने इन टिप्पणियों को सामाजिक वैमनस्य फैलाने वाला बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच शुरू सेक्टर-9 थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मौके और सोशल मीडिया से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। मामले में पोस्ट, टिप्पणी और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *