![]()
सीहोर के रोला गांव में सोमवार शाम जमीन विवाद सुलझाने पहुंची मंडी थाना पुलिस के सामने एक महिला दराता लेकर खड़ी हो गई। दूसरी महिला ने ट्रैक्टर पर खड़े होकर सरकारी आदेश मानने से इनकार कर दिया। खेत में काफी देर तक हंगामा हुआ। हालांकि इस दौरान हिंसा होने की सूचना नहीं है। इससे पहले ट्रैक्टर ड्राइवर बंसीलाल और खेत मालिक भगवत मेवाड़ा जब खेत में जुताई करने पहुंचे, तो कुछ लोगों ने उन पर डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया। पीड़ितों ने इसकी शिकायत जिला पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना से की। दूसरी महिला बोली- गलत तरह से फंसाया गया
भगवत मेवाड़ा ने बताया कि उन्होंने यह जमीन साल 2019 में राजेश, नारायण सिंह और लालचंद से खरीदी थी। तहसीलदार कोर्ट ने जमीन पर जुताई का आदेश दिया था, लेकिन सुनीता और प्रवीण सहित अन्य लोगों ने उन पर हमला किया। भगवत सिंह का आरोप है कि इस झगड़े से ट्रैक्टर मालिक और ड्राइवर का कोई लेना-देना नहीं था, फिर भी उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया। उन्होंने एसपी से निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link
विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस, दराता लेकर सामने खड़ी हुई महिला:सीहोर में ट्रैक्टर पर चढ़ी दूसरी महिला ने सरकारी आदेश मानने से किया इनकार
