Headlines

कोर्ट में पूर्व DIG भुल्लर के ऑफिस का रिकॉर्ड पेश:शिकायतकर्ता के पहुंचने की एंट्री दर्ज, बचाव पक्ष का दावा- नहीं मिले थे




पंजाब पुलिस के निलंबित DIG हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े रिश्वत मामले में सोमवार को CBI ने अदालत में एक अहम दस्तावेज पेश किया। CBI ने भुल्लर के सेक्टर-74, मोहाली स्थित कैंप ऑफिस का विजिटर एंट्री रिकॉर्ड कोर्ट में रखा। इसमें दर्ज है कि 24 सितंबर 2025 को शिकायतकर्ता आकाश बत्ता भुल्लर से मिलने उनके कार्यालय पहुंचा था। यह रिकॉर्ड इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि बचाव पक्ष की ओर से लगातार यह दलील दी जाती रही है कि भुल्लर शिकायतकर्ता से मिले ही नहीं थे। अब विजिटर रिकॉर्ड में बत्ता के कार्यालय पहुंचने की एंट्री सामने आने से CBI को शिकायतकर्ता के उस बयान के समर्थन में अहम दस्तावेजी साक्ष्य मिला है। मामला आकाश बत्ता की शिकायत से जुड़ा
मामला मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप कारोबारी आकाश बत्ता की शिकायत से जुड़ा है। बत्ता ने 11 अक्टूबर 2025 को CBI की एंटी करप्शन ब्रांच में शिकायत दी थी। आरोप था कि रोपड़ रेंज के तत्कालीन DIG हरचरण सिंह भुल्लर और उनके बिचौलिए कृष्णू शारदा ने एक आपराधिक मामले में उसे गिरफ्तार न करने के बदले 8 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। फोन करवाकर उसे मिलने के लिए बुलाया था
शिकायतकर्ता का आरोप था कि भुल्लर ने अपने कार्यालय से फोन करवाकर उसे मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद वह 24 सितंबर 2025 को भुल्लर के सेक्टर-74 स्थित कैंप ऑफिस पहुंचा था। अब CBI ने इसी मुलाकात को लेकर ऑफिस का विजिटर एंट्री रिकॉर्ड अदालत में पेश किया है। बचाव पक्ष के दावे के बीच रिकॉर्ड सामने आया
इस मामले में बचाव पक्ष की ओर से यह कहा जाता रहा है कि भुल्लर शिकायतकर्ता आकाश बत्ता से मिले ही नहीं थे। ऐसे में कैंप ऑफिस का विजिटर रिकॉर्ड CBI की ओर से पेश किया गया महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है। रिकॉर्ड में शिकायतकर्ता के कार्यालय पहुंचने की एंट्री दर्ज होने का दावा किया गया है। यह दस्तावेज अहम भूमिका निभा सकता है
CBI का यह दस्तावेज शिकायतकर्ता के उस बयान को समर्थन देता है, जिसमें उसने कहा था कि उसे भुल्लर से मिलने के लिए बुलाया गया था। अदालत में पेश किए गए इस रिकॉर्ड के बाद रिश्वत मामले की सुनवाई में यह दस्तावेज अहम भूमिका निभा सकता है। शिकायतकर्ता आकाश बत्ता की गवाही पूरी
भुल्लर के खिलाफ चल रहे रिश्वत मामले में शिकायतकर्ता आकाश बत्ता की गवाही भी गुरुवार को पूरी हो गई। पिछली सुनवाई में आकाश ने अदालत में निलंबित DIG हरचरण सिंह भुल्लर और बिचौलिए कृष्णु शारदा की पहचान की थी। CBI को दिए अपने पुराने बयानों को दोहराया
आकाश ने दोनों पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए CBI को दिए अपने पुराने बयानों को दोहराया था। गुरुवार को उसकी बाकी गवाही भी पूरी हो गई। अब बचाव पक्ष की ओर से आकाश का क्रॉस एग्जामिनेशन मामले की सुनवाई में अहम होगा। भुल्लर के घर से करोड़ों और सोना बरामद
CBI ने पिछले साल हरचरण सिंह भुल्लर को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद सेक्टर-40 स्थित उनके आवास पर छापेमारी की गई थी। CBI के मुताबिक, यहां से करीब 7.5 करोड़ रुपए नकद, ढाई किलो सोना और महंगी घड़ियां बरामद हुई थीं। भुल्लर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला भी दर्ज किया गया है। इसके अलावा प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *