Headlines

लखनऊ में निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा:97 साल पुरानी परंपरा, 'जय जगन्नाथ' के जयकारों से गूंजा अलीगंज




लखनऊ के अलीगंज स्थित श्री महावीर हनुमान मंदिर से गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। फूलों से सजे ऐतिहासिक लकड़ी के रथ पर भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा ने भक्तों को दर्शन दिए। इस यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा शुरू होने से पूर्व कपूरथला स्थित जगन्नाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की प्रतिमाओं को विधि-विधान से रथ तक लाया गया। इसके बाद चांदी की पारंपरिक झाड़ू से मार्ग की सफाई की गई। पूजा-अर्चना और आरती के उपरांत रथयात्रा का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती उतारी रथयात्रा कपूरथला से अलीगंज होते हुए चंद्रलोक कॉलोनी स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती उतारी और पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। कई स्थानों पर भक्तों के लिए प्रसाद और शीतल पेय की भी व्यवस्था की गई थी। श्री महावीर ट्रस्ट के सचिव राजेश पांडे ने बताया कि ट्रस्ट का पुनर्गठन वर्ष 2022 में हाईकोर्ट के निर्देश पर किया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि यह रथयात्रा वर्ष 1929 से लगातार निकाली जा रही है और आज भी उसी ऐतिहासिक व पारंपरिक लकड़ी के रथ का उपयोग किया जाता है, जो इस यात्रा की प्रमुख पहचान है। मंदिर पहुंचने के बाद भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं में महाप्रसाद वितरित किया गया। इसके उपरांत तीनों विग्रहों को विधि-विधान के साथ मंदिर में पुनः विराजमान कराया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *