Headlines

औरंगाबाद में ठनका गिरने से महिला की मौत:खेत में काम करने गई थी, बारिश के समय हादसा




औरंगाबाद के माली थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियावा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 50 साल की महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान बरियावा गांव निवासी अजय शिकारी की पत्नी संगीता देवी के रूप में हुई है। मूंग तोड़ने गई थी महिला, अचानक वज्रपात की चपेट में आई ग्रामीणों के अनुसार संगीता देवी गुरुवार की संध्या अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में मूंग तोड़ने गई थीं। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से संगीता देवी गंभीर रूप से झुलस गईं और खेत में ही गिर पड़ीं। आसपास मौजूद किसानों और मजदूरों ने घटना देख तुरंत शोर मचाया और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों और परिवार के सदस्यों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव घटना की सूचना मिलने पर माली थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है। खराब मौसम के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि मेघगर्जन और बिजली चमकने के दौरान खेतों, खुले मैदानों, जलजमाव वाले स्थानों और बड़े पेड़ों के नीचे जाने से बचें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *