Headlines

सोलर प्लांट में घुसकर ठेकेदार की हत्या:सिरसा में बाइक सवार 3 बदमाशों ने मारीं गोलियां, शरीर के आर-पार हुईं; 4 बहनों का इकलौता भाई था




हरियाणा के सिरसा में मंगलवार दोपहर सोलर प्लांट में काम कर रहे 40 वर्षीय ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो से तीन अज्ञात युवक प्लांट के भीतर घुसे और ठेकेदार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। उसकी पीठ में कई गोलियां लगीं, जो शरीर के आर-पार निकल गईं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। प्लांट में मौजूद कर्मचारियों ने गंभीर रूप से घायल ठेकेदार को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गांव जमाल निवासी सुभाष चंद्र के रूप में हुई है। वह अविवाहित था और चार बहनों का इकलौता भाई था। जमाल गांव में राजस्थान सीमा के पास ‘हैक्सा सन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड’ का सोलर प्लांट लगाया जा रहा है, जहां सुभाष ठेकेदारी का काम संभाल रहा था। कैसे अंजाम दी गई हत्या की वारदात, सिलसिलेवार जानिए… पुलिस बोली- मामले की जांच कर रहे उधर, इस मामले में नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार का कहना है कि शुरुआती जांच में पार्टनर से लेनदेन का विवाद सामने आया है। पता किया जा रहा है कि यह विवाद क्या है और किस पार्टनर से लेनदेन है। फिलहाल, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस भिजवा दिया गया है। परिवार को भी सूचना दे दी गई है। अभी तक परिवार के लोगों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई। शिकायत और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *