Headlines

फतेहाबाद में धोखाधड़ी करने वाला अरेस्ट:एक करोड़ रुपए हड़पे, बिजनेस में दिया मोटे मुनाफे का झांसा, हरिद्वार का रहने वाला




फतेहाबाद पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने एक करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में दूसरे आरोपी गुलाब रबानी को गिरफ्तार किया है। वह हरिद्वार जिले के पिरान कलियर शरीफ का रहने वाला है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी मलकीत सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। मलकीत सिंह फतेहाबाद के सनियाना गांव का रहने वाला है। गुरुद्वारा बस्ती जाखल निवासी दिलबाग सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उन्हें बिजनेस में पैसे लगाने पर हर महीने अच्छा मुनाफा और एक साल बाद मूल रकम वापस करने का भरोसा दिया था। झांसे में आकर बेची जमीन दिलबाग सिंह ने आरोपियों के झांसे में आकर अपनी जमीन बेच दी और करीब एक करोड़ रुपए अलग-अलग बैंक खातों और नकद में दिए। शुरुआत में कुछ पैसे वापस मिले, लेकिन बाद में बाकी रकम और बताया गया मुनाफा नहीं दिया गया। शिकायत की जांच के बाद जाखल थाने में केस दर्ज हुआ था। पुलिस अब गुलाब रबानी से पूछताछ कर रही है। मामले की जांच अभी जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *